
हाइलाइट्स
1 जुलाई से लेकर 18 अगस्त तक मंगल ग्रह सिंह राशि में रहेगा.
समसप्तक योग के कारण धन हानि, सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
जुलाई 2023 में मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. 1 जुलाई को मंगल ग्रह का गोचर सिंह राशि में तड़के 02 बजकर 37 मिनट पर होगा. 1 जुलाई से लेकर 18 अगस्त तक मंगल ग्रह सिंह राशि में रहेगा. सिंह में आने से मंगल उग्र हो सकता है. इसके साथ ही मंगल की सिंह में उपस्थिति और कुंभ में शनि के विराजमान होने से समसप्तक योग का निर्माण होगा, जो एक अनिष्टकारी सिद्ध हो सकता है. मंगल और शनि के आमने सामने होने के कारण समसप्तक योग बनेगा. समसप्तक योग के कारण धन हानि, सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं समसप्तक योग से किन 5 राशिवालों को सावधान रहने की जरूरत है.
समसप्तक योग 2023 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव
मेष: मंगल और शनि के कारण बनने वाले समसप्तक योग से आपकी राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा. वाहन से दुर्घटना की आशंका है, सावधानी से चलें. लव लाइफ में भी खटपट हो सकती है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. पेट की समस्या परेशान कर सकती है. खाने पर संयम रखें.
यह भी पढ़ें: 24 जून को मिथुन में बुध का गोचर, बुधादित्य राजयोग से 5 राशियों को होगा लाभ, बढ़ेगा धन और प्रभाव
कर्क: समसप्तक योग के कारण आप भी 1 जुलाई से 18 अगस्त तक परेशान रह सकते हैं. वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो काम खराब हो सकता है. नौकरीपेशा या बिजनेस करने वाले जातक वाद विवाद में न पड़ें. काम से काम रखें. अधिक बोलने से आपके बारे में गलत धारणा बन सकती है.
कन्या: आपकी राशि के जातकों को धन संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो कर्ज लेने की भी स्थिति आ सकती है. कोई भी निवेश सोच समझकर करें. सेहत का ध्यान रखना होगा. तनाव को दूर करने के लिए योग करें.
यह भी पढ़ें: कब है गुरु पूर्णिमा? इस तिथि का वेद व्यास और गौतम बुद्ध से क्या संबंध? जानें मुहूर्त और महत्व
मकर: समसप्तक योग से आप भी सतर्क रहें. वाहन सावधानी से चलाएं, पारिवारिक कलह के कारण मन अशांत रहेगा. घर में वाद-विवाद के कारण तनाव हावी हो सकता है. इस दौरान आपकी इनकम होगी, लेकिन खर्च भी बेहिसाब रहेगा.
मीन: नौकरीपेशा लोगों को वर्कप्लेस पर सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलेगा, इससे मन खिन्न होगा. हालांकि आपको अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव करना होगा. 1 जुलाई से 18 अगस्त के बीच आपके अंदर अहम की भावना अधिक हो सकती है. इससे आपकी छवि को नुकसान हो सकता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 08:09 IST






