Indian Railways: छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे तक, UNESCO के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हैं रेलवे के ये 4 स्थल

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे के 4 वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं. इनमें दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (1999), नीलगिरी माउंटेन रेलवे (2005), कालका शिमला रेलवे (2008) और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (2004) शामिल हैं. इन्हें संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को (UNESCO) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है.

कालका शिमला रेलवे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए कालका-शिमला ट्रेन में सफर करने के प्रति खासा रोमांच रहता है. कालका-शिमला रेलवे रूट 118 साल पुराना है. इस रूट की शुरुआत 9 नवंबर 1903 को हुई थी. यह रेल लाइन उत्तर रेलवे जोन के अंबाला मंडल के अंतर्गत आता है. इस रूट पर 103 सुरंगें है. इस लाइन को यूनेस्को ने 2008 में वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया था.

Tags: Indian Railways, Railway Knowledge, Railway Knowledge News, UNESCO

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More