PM Modi US Visit LIVE: व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी, जो बाइडन ने किया जोरदार स्वागत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM Modi US Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं. आज पीएम मोदी की यात्रा का दूसरा दिन है. पीएम मोदी ने वॉशिंगटन में फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की. इसके बाद पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनका स्वागत किया. बता दें कि पीएम मोदी बीते मंगलवार की रात को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया था. इसके बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क के सबसे आलीशान होटल में ठहरे.

अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त वॉशिंगटन डीसी में हैं. यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरपोर्ट पर भी उनका भव्य स्वागत हुआ. यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने फर्स्ट लेडी जिल बाइडन के साथ शिरकत की. इसके बाद वह प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे. जहां राष्ट्रपति बाइडन और फर्स्ट लेडी ने उनका स्वागत किया.

बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग कंपनी के सीईओ के सहित कई प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात की. इसके बाद पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला राजकीय दौरा है. पीएम मोदी की इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के लिए यह यात्रा अहम मानी जा रही है. यहां पढ़ें पीएम मोदी की यात्रा से जुड़ी हर अपडेट्स…

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें