VIDEO: पंजाब किंग्स का DJ कौन? सभी खिलाड़ियों का जवाब केवल एक शख्स पर रुका


हाइलाइट्स

पंजाब किंग्स का DJ कौन?
सभी खिलाड़ियों का जवाब केवल एक शख्स पर रुका

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का समापन सफलतापूर्वक हो चुका है. एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रही. वहीं हर की बार की तरह इस साल भी पंजाब किंग्स की टीम को मायूसी हाथ लगी. धवन की अगुवाई में टीम ने शुरुआत तो शानदार तरीके से की थी, लेकिन आखिरी के कुछ मुकाबलों में वह लय से भटक गई. नतीजा यह रहा कि टीम प्लेऑफ मुकाबलों में भी नहीं पहुंच पाई.

अब जब आईपीएल का 16वां सीजन समाप्त हो गया है. फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि टीम का डीजे कौन है? तो इसके जवाब में प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार और जितेश शर्मा ने एक ही खिलाड़ी का नाम लिया. वह हैं युवा स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह.

Tags: Arshdeep Singh, Indian premier league, IPL 2023, Punjab Kings

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More