फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रीवा की इस लाइब्रेरी में खास सुविधाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी/रीवा: इन दिनों प्राइवेट लाइब्रेरी का कॉन्सेप्ट खूब चल रहा है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई का माहौल मिल सके इसके लिए वो लाइब्रेरी ज्वाइन करते हैं. साथ में प्राइवेट लाइब्रेरी स्टूडेंट्स को कंपटेटिव एग्जाम की तैयारी के लिए माहौल देते हैं. जहां करेंट अफेयर्स को तैयार करने के लिए न्यूजपेपर और मैगजीन की व्यवस्था होती है. तो वही पढ़ने के लिए विषय से संबंधित पुस्तकें होती हैं.

इसके लिए लाइब्रेरी के द्वारा स्टूडेंट्स से फीस वसूली जाती है. लेकिन आज हम आपको मध्यप्रदेश के रीवा स्थित एक ऐसी लाइब्रेरी के बारे में बताते हैं, जो कहने के लिए सरकारी लाइब्रेरी है, लेकिन यहां प्राइवेट लाइब्रेरी की तरह ही सुविधाएं स्टूडेंट्स को दी जाती हैं, वह भी निशुल्क. यही वजह है की यहां स्टूडेंट्स सुबह से शाम तक पढ़ने के लिए यहां बैठे रहते हैं.

खास बात यह है कि इस लाइब्रेरी में भी प्राइवेट लाइब्रेरी की तरह ही पढ़ने के लिए अंग्रेजी के न्यूज़ पेपर और मैगजीन उपलब्ध कराई जाती है. साथ में सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती है, वह भी बिल्कुल फ्री. जबकि अन्य सरकारी लाइब्रेरी में कंपटीशन एग्जाम की पुस्तकें न के बराबर होती हैं, लेकिन यहां ऐसी बुक्स की भरमार है.

शुल्क के नाम एक रुपये
इन सब व्यवस्थाओं के पीछे यहां के रीजनल लाइब्रेरियन का हाथ है, जिन्होंने यह माहौल बना कर रखा है कि जो भी स्टूडेंट प्राइवेट लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते, वो सरकारी लाइब्रेरी में आकर कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं. इसके लिए समुचित व्यवस्था भी की जाती है. यह लाइब्रेरी बिल्कुल मुफ्त है. शुल्क के नाम पर लाइब्रेरी का मेंबर बनने के लिए मात्र 1 रुपये देना होता है.

50 वर्ष से अधिक पुरानी पुस्तकें
लाइब्रेरी में बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ पीने के पानी और कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए माहौल दिया जाता है.इसके साथ ही इस लाइब्रेरी में रिसर्च और रेफरेंस बुक को पढ़ने के लिए भी लोग आते हैं. यहां 50 वर्ष से अधिक पुरानी पुस्तकें रखी हुई हैं. जिनका प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपना एक अलग महत्व है.

Tags: Library, Local18, Mp news, Rewa News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें