पटना बैठक में जुटेंगे ये 18 विपक्षी दल, कल ही पहुंच जाएंगी सीएम ममता और अरविंद केजरीवाल

पटना. बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में होने वाली इस बैठक में करीब 18 दलों के नेता शामिल होंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाली इस बैठक के लिए कल से ही विपक्षी दलों के नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉफ्रेंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला सहित कई नेता कल पटना पहुंच जाएंगे. इन सभी नेताओं के ठहरने का प्रबंध स्टेट गेस्ट हाउस में किया गया है.

ये भी पढ़ें – पटना बैठक से पहले विपक्षी दलों में खुलकर उभरा मतभेद, सामने खड़े हुए ये बड़े सवाल

23 जून को पटना पहुंचे राहुल सहित ये नेता
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, समेत वाम नेता सीताराम येचुरी और डी राजा इस बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही पटना पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें- पटना बैठक से पहले ही गुत्थम-गुत्था विपक्ष? कांग्रेस पर हमलावर AAP और तृणमूल, दूसरे दलों ने बनाई दूरी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी जहां पटना एयरपोर्ट से सीधा राबड़ी आवास पहुंचकर लालू यादव और उनके परिवार से मुलाकात करेंगी, तो वहीं सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान गुरुवार को गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब जा सकते हैं. यह गुरुद्वारा सिखों के लिए काफी महत्व रखता है क्योंकि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म यही हुआ था.

इन विपक्षी दलों के नेताओं की शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में बैठक होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में ही विपक्षी दलों के नेताओं की साझा प्रेस कांफ्रेंस होगी.

Tags: 2024 Lok Sabha Elections, CM Mamata Banerjee, Opposition unity, PATNA NEWS

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More