
कहते हैं जिंदगी और मौत किसी के हाथ में नहीं होती. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो आप कई वायरल वीडियो में देख ही चुके हैं. चलते-फिरते-नाचते-गाते कभी कोई मर जाता है. यहां तक कि अगर कोई कार से कुचला जाता है, तो भी वह बच जाता है. कभी-कभी लोग अपना जीवन समाप्त करने का प्रयास करते हैं. लेकिन मौत भी उन्हें आसानी से नहीं आती. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
एक महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की. वह एक ऊंची इमारत पर चढ़ गई और कूदने की तैयारी कर रही थी, लेकिन चाहकर भी वह खुद को खत्म नहीं कर पाई. क्योंकि देवदूत उसे बचाने के लिए उतर आए. स्वर्गदूतों ने इस महिला को न सिर्फ मरने से रोका बल्कि उसे खरोंच तक नहीं आने दी. वीडियो में आप इस महिला को बिल्डिंग के एक फ्लैट की बालकनी में देख सकते हैं. जो बालकनी की ग्रिल के बाहर है. वह कूदने की तैयारी कर ही रही है कि तभी रेस्क्यू टीम उसे बचाने आ जाती है. जिस मंजिल पर महिला है, ऊपर, नीचे और आस-पास की मंजिलों पर एक बचाव दल है.
ऊपर की मंजिल से हरे रंग का जाल फेंका
पहले बचाव दल उससे बात करने की कोशिश करता है ताकि बातों में उसे उलझाया जा सके. जैसे ही वह कूदने वाली होती है, बचाव दल ऊपर की मंजिल से हरे रंग का जाल फेंकता है. यह जाल महिला के सामने आ जाता है. अन्य मंजिलों पर टीमें नेट को मजबूती से पकड़ती हैं. अब यह महिला यहां से छलांग नहीं लगा सकती, तो वह थोड़ा साइड में चली जाती है. तभी ऊपरी मंजिल पर रेस्क्यू टीम का एक व्यक्ति तेजी से रस्सी के सहारे नीचे उतरता है और उस महिला को पकड़ लेता है. फिर दूसरा व्यक्ति पीछा करता है. इतना ही नहीं उस फ्लोर पर मौजूद टीम उस महिला को पकड़ भी लेती है.
Gen2 saving lives! Smart approach pic.twitter.com/2wg2pwKyio
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) June 20, 2023
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 20:45 IST






