महिलाओं की आस पड़ी अधूरी, 2 साल पहले तैयार होना था यह हॉस्पिटल, इलाज के लिए 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है


अंजली शर्मा/कन्नौज. कन्नौज शासन स्तर से राजकीय महिला अस्पताल परिसर में 50 सैया मेटरनिटी विंग का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में लगभग 3 साल लग गए है. लेकिन अभी तक यह बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हो सकी है. ऐसे में क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. अगर यह अस्पताल समय पर बनकर तैयार हो जाता तो महिलाओं के लिए बहुत ही राहत होती. लेकिन अपने समय अवधि के 2 साल बीत जाने के बावजूद भी यह 50 बेड वाला महिला अस्पताल अभी तक चालू नहीं हो पाया है.

यूपी सरकार की तरफ से यूपी राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को इस अस्पताल को पूरा करने का काम दिया गया था. जिसके लिए 562.38 लाख का बजट भी आवंटित कर दिया गया था. इसका कार्य फरवरी 2020 में शुरू हुआ था. डेढ़ साल के अंदर इस कार्य को संस्था द्वारा पूरा करना था. लेकिन 3 साल बीत जाने के बावजूद भी अभी तक इस अस्पताल का एक भी फ्लोर पूरी तरह से नही बन पाया है.

ठेके पर हो रहा था निर्माण कार्य

मैंटरनिटी विंग के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कन्नौज की एक कंपनी को सौंपी गई थी लेकिन कंपनी ने इसका निर्माण ठेकेदार को सौंप दिया. बिल्डिंग तैयार करने में ठेकेदार को प्लास्टर, चिनाई और ढलाई कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, इसके बाद भी निर्धारित तिथि से ज्यादा समय गुजर गया लेकिन बिल्डिंग का कार्य पूरा नहीं हो सका.

बजट ना मिलने के कारण भी आ चुकी है रुकावट

पहले बजट न मिलने के अभाव में काफी समय तक कार्य बाधित रहा. तो वही जब बजट मिला तो लेबर ना मिलने के कारण यहां पर आए दिन कार्य बंद रहता था. उसी का परिणाम है कि निर्धारित समय में यह बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं हो सकी. इसे पूरी तरह से तैयार होने में अभी बहुत वक्त लगेगा. ऐसे में महिलाओं को अभी अपनी सुविधाओं के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

जल्द काम पूरा करने के दिए आदेश

छिबरामऊ क्षेत्र से भाजपा विधायिका अर्चना पांडे ने बताया कि निर्माणाधीन अस्पताल की कार्य प्रगति बहुत धीमी है. उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए जिस कंपनी को यह कार्य दिया गया है. उसको आदेशित किया है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कराया जाए. इसमें किसी तरह की अगर लापरवाही बरती गई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

कंपनी की है लापरवाही महिलाओं पर पड़ रही भारी

यूपी राज्य निगम सहकारी संघ लिमिटेड के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कई बार की गई. लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा. ऐसे में इस अस्पताल का अधूरे में लटक जाना कहीं ना कहीं इन अधिकारियों की लापरवाही को उजागर करता है. अगर यह अस्पताल समय पर बनकर तैयार हो जाता तो अब तक यहां पर महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता था. सदर क्षेत्र के महिला प्रसव हॉस्पिटल की दूरी तय करने के लिए महिलाओं को 50 से 60 किलोमीटर दूर कन्नौज जाना पड़ता है.

Tags: Govt Hospitals, Kannauj news, Latest Medical news, Local18, Uttar pradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More