
अश्वनी कुमार/ झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी में मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने से हुई एक युवक की मौत के मामले में अब स्थानीय लोग और मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस आमने-सामने आ गए हैं. मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले लोगों का गंभीर आरोप है कि यहां खुलेआम अवैध कच्ची शराब बेची जाती है.
दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि मानकों को तार-तार कर बनाई गई अवैध शराब को पीने से कई बार लोगों की मौत पहले भी हो चुकी है. स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसको हम अवैध शराब नहीं बल्कि जहरीली शराब कहते हैं. जहरीली शराब पीकर ही युवक की मौत हुई है. वहीं इस बाबत स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे कस्बे में कच्ची शराब खुलेआम बिक रही है. सरेआम अवैध कच्ची शराब के विक्रेताओं पर पुलिस काम के नाम पर जबरदस्त खानापूर्ति करती है.
अवैध शराब कारोबारियों पर होगा एक्शन
वहीं इस बाबत एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी का कहना है कि जिस व्यक्ति की शराब पीने के बाद मौत हुई है. वह व्यक्ति शराब पीने का लती था. अधिक शराब पी लेने के चलते ही युवक की मौत हुई है. इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ अब तक अभियान चलाकर सभी को जेल भेजने का काम किया जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 20:00 IST






