मशहूर गायक जाकिर हुसैन का आकस्मिक निधन, शोक में डूबे संगीत प्रेमी


अनूप पासवान/कोरबा. कोरबा निवासी और आवाज के जादूगर जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे. वॉइस ऑफ इंडिया कार्यक्रम से पूरे भारत में अपनी गायकी की धाक जमाने वाले जाकिर हुसैन को उनके चाहने वालों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. जाकिर हुसैन की आवाज आज से एक दशक पहले स्टार प्लस द्वारा आयोजित वॉइस आफ इंडिया में जब गूंजी थी, तब कोरबा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ गर्व से फूले नहीं समाया था.

जाने-माने गायक जाकिर हुसैन अपने परिवार के साथ कोरबा से मंगलवार को बिलासपुर गए थे. अचानक उनकी सेहत बिगड़ी और उनका निधन हो गया. गायक अपने पीछे पिता, पत्नी और बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. जाकिर हुसैन के इंतकाल की खबर आम होते ही उनकी गायकी के कायल और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया. अल्पायु में ही जाकिर हुसैन का इंतकाल संगीत प्रेमियों को गम के सागर में डूबा गया है. “बहुत याद आओगे जाकिर” यह कहने वालों की संख्या लाखों नहीं करोड़ों में है.

Tags: Chhattisagrh news, Korba news, Latest hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More