
कौशाम्बी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर अपने संसदीय क्षेत्र के मंझनपुर ब्लाक परिषर मे मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित मनरेगा श्रमिक लाभार्थी सम्मेलन जनप्रतिधि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों के साथ संवाद कर मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल मे केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताते हुये कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजना है और इस पर पहले 10 वर्षों में 3.14 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।इस योजना ने भारत में गरीबी के स्तर को भारी मात्रा में कम कर दिया है। इसलिए, इसे विश्व विकास रिपोर्ट द्वारा ग्रामीण विकास का एक अद्भुत उदाहरण कहा जाता है इसने ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाओं को आजीविका कमाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा हासिल करने में मदद की है। 18-30 की आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को वर्ष में 100 दिनरोजगार मिला। इसने ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाओं को आजीविका कमाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा हासिल करने में मदद की है। नरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आबादी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पास आजीविका का स्रोत है। आजीविका को मजबूत करना और गरीबों को संसाधन प्रदान करना। नरेगा का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को भी सम्मिलित करना है। साथ ही इस योजना का उद्देश्य पूरे भारत में पंचायती राज प्रतिष्ठानों को मजबूत करना है।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अजय त्रिपाठी प्रेमचन्द चौधरी हुबलाल चौधरी चंद्रदत शुक्ल जितेन्द्र सोनकर , भूपेन्द्र सिंह पटेल, सुरेश नगर चौधरी,लवकुश मौर्य अजय पाण्डेय, दिनेश, पाण्डेय, भास्कर सिंह, बृजेश मिश्रा, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपास्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने दी।
मो0 यासीन/कौशाम्बी
9936627786






