Success Story : आईआईटी से की पढ़ाई, दुनिया की नामचीन कंपनी के हैं सीईओ, 37 लाख है रोज की सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Success Story : आज दुनिया की कई दिग्गज कंपनियों के सीईओ भारतीय मूल के लोग हैं. जिनमें से दिग्गज कंप्यूटर कंपनी आईबीएम भी शामिल है. आईबीएम ने नाम 12 अगस्त 1981 को दुनिया का पहला पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च करने की उपलब्धि है. आज हम लोग जानेंगे आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा की सैलरी और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में. आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में साल 1962 में जन्मे अरविंद कृष्णा के पिता विनोद कृष्णा भारतीय सेना में मेजर जनरल थे. जबकि उनकी मां आरती कृष्णा सेना की वीर नारियों के कल्याण के लिए काम करती थीं.

आईआईटी कानपुर से किया बीटेक

अरविंद कृष्णा की स्कूलिंग स्टेंस एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडी स्कूल, कुन्नूर, तमिलनाडु और सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून से हुई. इसके बाद 1985 में उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की. ग्रेुजएशन के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए. उन्होंने साल 1991 में उन्होंने इलिनोइस यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियिरिंग में पीएचडी के लिए एडमिशन लिया. हालांकि कृष्णा ने साल 1990 में आईबीएम ज्वाइन कर लिया था. उन्होंने आईबीएम के वाल्ट्सटन रिसर्च सेंटर में 18 साल काम किया.

जनवरी 2020 में बने आईबीएम के सीईओ

अरविंद कृष्णा जनवरी 2020 में आईबीएम के सीईओ बने थे. इसके पहले वह आईबीएम के क्लाउक्लाउड और कॉग्न‍िटिव सॉफ्टवेयर में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के पद पर थे. साल 2018 में 34 बिलियन अमेरिकी डॉलर में रेड हैट के अधिग्रहण का श्रेय अरविंद कृष्णा को ही जाता है.

कितनी है अरविंद कृष्णा की सैलरी

आईबीएम सीओ पद पर अरविंद कृष्णा का सालाना वेतन 1.5 मिलियन डॉलर है. इसके अलावा उन्हें पिछले साल स्टॉक अवार्ड्स में 8.9 मिलियन डॉलर और स्टॉक ऑप्शन्स में 2 मिलियन डॉलर हासिल हुए थे. इस तरह उन्होंने पिछले साल 16.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 135 करोड़ रुपये कमाए थे. इसका मतलब है कि उन्‍होंने प्रतिदिन 37 लाख रुपये वेतन पाया.

ये भी पढ़ें:
कितनी है सनी देओल के बेटे और बहू के कॉलेज की फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश
12वीं के बाद योग में करें ये कोर्स, देश-विदेश में मिलेगी पहचान, लाखों में होगी कमाई

Tags: Job and career, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें