
नई दिल्ली. मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है. कनाडा में बैठे इस गैंगस्टर ने वायस नॉट भेजकर धमकी दी है, जिसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दे दी है. पुलिस ने वायस नॉट की जांच शुरू दी है.
गोल्डी बरार पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है और फिलहाल फरार है. उसने इससे पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी. उसने इसी साल मार्च में ईमेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी.
.
Tags: Yo Yo Honey Singh
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 17:23 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 33






