Bhojpuri Film : ‘दोस्ती और प्यार’ 30 जून को होगी रिलीज, धनबाद के अनुरागी समेत ये कलाकार आएंगे नजर


मो. इकराम/धनबाद. भोजपुरी फ़िल्म दोस्ती और प्यार झारखंड सहित कई प्रदेशोंके सिनेमा घरों में 30 जून को रिलीज होने जा रही है. धनबाद स्थित शक्ति मंदिर के परांगण में फ़िल्म का पोस्टर व ट्रेलर का अनावरण किया गया. इस फिल्म में धनबाद के कई कलाकार नजर आएंगे. वहीं, धनबाद के मैथन, तोतचांची, झरिया सहित कई लोकेशनों पर इसकी शूटिंग हुई है.फिल्म के निर्माता व कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने धनबाद के कलाकारों और फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए गोल्डन सनराइज फिल्म निर्माण कंपनी बनाई है. इस फिल्म में धनबाद के कलाकार राजू सिंह अनुरागी और मुंबई के मोंटी बाबा की दोस्ती की कहानी दिखाई गई है.

फ़िल्म के मुख्य अभिनेता भोजपुरी गायक राजू सिंह अनुरागी ने बताया कि यह फ़िल्म पूरी तरह से पारिवारिक है. और एक्शन से भरपूर है. उन्होंने कहा कि फ़िल्म के जरिए दोस्ती और प्यार के महत्व को बताया गया है. 7 महीने पहले फ़िल्म निर्माण की शुरुआत हुई थी. आज यह फ़िल्म पर्दे पर आने के लिए तैयार है.राजू सिंह अनुरागी ने बताया कि यह फिल्म अश्लीलता से एकदम दूर रहेगी. अक्सर लोग कहते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता परोसा जाती है. यह बिल्कुल उससे अलग है. इसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकेगा.

7 महीने पहले फ़िल्म निर्माण की शुरुआत
भोजपुरी कलाकार आनंद मोहन, विनोद मिश्रा, अयाज खान, इश्तियाक अहमद और तनुश्री मुख्य किरदार में हैं. स्थानीय कलाकारों को भी इसमें प्राथमिकता दी गई है. धनबाद के संजय मिश्रा पिता के रोल में दिखेंगे, वहीं इश्तियाक और अमरजीत विलेन की भूमिका निभा रहे हैं.फिल्म के पोस्ट व ट्रेलर के अनावरण के मौके पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, फ़िल्म निर्माता एवं कलाकार संघ के संरक्षक कांग्रेस के वरीय नेता रणविजय सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, भाजपा नेता रमेश पांडेय, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष एस पी सोंधी, सचिव अरुण भंडारी, सुरेंद्र अरोड़ा मौजूद थे.

Tags: Bhojpuri film, Dhanbad news, Jharkhand news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More