भीषण गर्मी में वाटर पार्क का रुख कर रहे लोग, सिर्फ 400 रुपए में मिलेगी 43 डिग्री तापमान से राहत


कुंदन कुमार/गया. पिछले 2-3 सप्ताह से पूरा बिहार भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है. हालांकि बीते कुछ घंटों से बिहार के मौसम में कुछ बदलाव हुआ है. कुछ जिलों में तेज बारिश भी देखने को मिल रही है, लेकिन दक्षिण बिहार के जिलों में स्थिति जस की तस बनी हुई है. गया जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शिमला, जम्मू कश्मीर जैसे ठंडे प्रदेशों की ओर जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इतनी दूर नहीं जा सकते. इस गर्मी से राहत पाने ये लोग जिले के बोधगया क्षेत्र में बने वाटर पार्क में जा सकते हैं.

अन्य जिलों से पहुंच रहे हैं लोग

इस भीषण गर्मी में गया के बोधगया क्षेत्र में बने दो वाटर पार्क क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क और छमाछम वाटर पार्क लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. यहां गया के अलावा औरंगाबाद, सासाराम, कैमूर, कोडरमा, चतरा, जहानाबाद और नवादा जिले के लोग पहुंच रहे हैं. इस भीषण गर्मी में वाटर पार्क लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रह हैं. लोग अपने परिवार के साथ पहुंचकर यहां घंटों स्नान और मनोरंजन कर रहे हैं.

क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क में वेव पूल, स्लाइड्स और रेन डांस के साथ-साथ कुछ अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. जहां बच्चे और बड़े सभी लोग एंजॉय कर सकते हैं. यहां पर कॉस्ट्युम और लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. साथ ही यहां पर खाने-पीने और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

10 बजे से शाम 6 बजे तक ले सकते हैं मजा

वाटर पार्क प्रतिदिन यानी सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है. साथ ही अगर कोई हॉलीडे भी होता है, तो उस समय भी वाटर पार्क आपको खुला ही देखने को मिलेगा. वाटर पार्क बोधगया के खुलने का समय सुबह 9 बजे का होता है, लेकिन 10 बजे के आसपास यहां पर सभी चीजें शुरू होती हैं. यह वाटर पार्क शाम 5-6 बजे बंद हो जाता है. वाटर पार्क का मजा लेने के लिए टिकट कटवानी पड़ेगी और इसके लिए दो तरह के रेट रखे गए हैं. बड़े लोगों के लिए 400 रुपए जबकि छोटे बच्चों के लिए 200 रुपए टिकट है.

मिलेगी यह सब सुविधा


पर्यटकों के लिए लॉकर एवं काॅस्टयुम की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. वाटर पार्क में लॉकर के लिए 50 रुपए लिए जाते हैं. यह रुपए डिपोजिट के तौर पर रखे जाते हैं. वहीं काॅस्टयुम के लिए 50 रुपए लिए जाते हैं. इसे डिपोजिट के तौर पर रखा जाता है. लॉकर एवं काॅस्टयुम दोनों के लिए डिपोजिट के तौर पर रखा गया पैसा लॉकर एवं काॅस्टयुम के पर्ची दिखाने के बाद वापस कर दिया जाएगा.

रोजाना 1500 लोग आनंद उठाने पहुंचते हैं यहां

वाटर पार्क का आनंद उठाने पहुंचे पर्यटक दीपक कुमार एवं आदित्य कुमार बताते हैं कि गया में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी पड़ रही है. उससे राहत पाने के लिए गया में वाटर पार्क से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है. अपने पूरे परिवार के साथ यहां आए हुए हैं. वहीं क्रेजी वर्ल्ड वाटर पार्क के संचालक सन्नी सिंह बताते हैं कि यहां गया के अलावा दूसरे जिलों से रोजाना 1500 से अधिक लोग आ रहे हैं. चूंकि अभी गर्मी की छुट्टी भी है, इसलिए संख्या काफी ज्यादा है. लोग वाटर पार्क का आनंद उठा रहे हैं. यहां पर्यटकों के लिए खाने-पीने के अलावा कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं.

Tags: Bihar News, Gaya news, Latest hindi news, Local18, Summer

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More