
गैहर/दिल्ली. दिल्ली का जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है यहां गर्मी से बचने के लिए आपलोग ठंडे और कंफर्टेबल कपड़ों की जरूरत पड़ेगी. हालांकि कोई भी इंसान इतनी गर्मी में बाहर निकलकर कपड़े की खरीदारी नहीं करना चाहता है. अच्छी बात तो यह है कि दिल्ली के मेट्रो स्टेशन ही इस साल गर्मी में खरीदारी का केंद्र बने हुए हैं.
दिल्ली के ऑफिस और रोज काम पर जाने वाले लोगों के लिए यह दुकान और भी ज्यादा सहूलत प्रदान कर रही है. वह लोग जो कि हफ्ते भर काम करते हैं और रविवार के दिन घर पर आराम करना चाहते हैं.उन सब लोगों के लिए आते जाते इस दुकान से कम दाम में खरीदारी करना काफी आसान हो गया है.
कौनसा है मेट्रो स्टेशन
यह दुकान आपको दिल्ली के कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन के अंदर दूसरी मंजिल पर मिल जाएगी. यह इस मेट्रो स्टेशन पर कपड़ों की इकलौती दुकान है जो कि आपको आसानी से मिल जाएगी. इस दुकान पर आपको महिला या पुरुष में से कोई एक विशेष रूप से पुरुषों के लिए गर्मी के कपड़े बेचता हुआ मिल जाएगा.
कपड़ों का रेट
ऐसे स्टेशन पर यह दुकाने अक्सर लोगों का वक्त भी बचाती हैं. कामकाजी और मध्यम वर्ग के लिए भी यहां से खरीदारी करना और भी आसान हो जाता है. इस दुकान पर आपको शॉर्ट्स और टी-शर्ट मिल जाएंगी, जिनकी कीमत 100 रुपए से शुरू होती है. यदि आप यहां से ट्रॉउज़र लेना चाहते हैं तो उसकी कीमत 200 रुपए से शुरू होगी. यहां पर कपड़ों की क्वालिटी भी काफी अच्छी है.
दुकान खुलने का समय
यह दुकान सुबह 10 बजे से रात 9 बजे के बीच खुली रहती है. कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन से गुजरते हुए अगली बार आप इस छोटी सी दुकान पर जरूर जाएं और गर्मियों के कुछ अच्छे कपड़े ले.
.
Tags: Delhi news, Hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 15:29 IST






