
हाइलाइट्स
एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही नाबालिग से छात्रा से एक समुदाय विशेष के युवक ने किया दुष्कर्म
आरोपी युवक डेढ़ साल से छात्रा का पीछा कर रहा था, परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही नाबालिग से छात्रा से एक समुदाय विशेष के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. नाबालिग जब घर मे अकेली थी तभी आरोपी ने दुष्कर्म कर दिया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी अदनान कई दिनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था. पीछा करते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी. धमकी के बाद कई बार दुष्कर्म कर चुका है. आरोपी अदनान का दुस्साहस बढ़ता देखकर पीड़िता की हालत बिगड़ती गई. परिजनों को जब घटना की जानकारी मिलने पर एफआई आर दर्ज कराई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कियाहै. पुलिस ने 19 जून को मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.
आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र करमपुर चौधरी का रहने वाला है, जो पीड़ित को करीब डेढ़ साल से पीछा कर रहा था. बता दें कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के परिजनों ने 19 जून को थाना पुलिस को सूचना दिया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाला अदनान ने उनकी लड़की को पिछले डेढ़ साल से पीछा कर रहा था. अचानक अदनान ने घर मे घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी युवक अदनान को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बताते चलें कि पीड़िता पिछले डेढ़ साल पहले जब ट्यूशन आती जाती थी, तब युवक अदनान उसका पीछा करता था. जब वह एयर होस्टेस की पढ़ाई करने के लिए लखनऊ गई तो अदनान उसका वहां भी पीछा करने लगा. एक दिन जब परिजन न थे तो अदनान ने घर पर पहुंचकर किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
.
Tags: Bareilly news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 15:15 IST






