
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस मूवी में वह गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे. पहली बार पर्दे पर रणबीर कपूर का खतरनाक एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. रणबीर कपूर एक बेहतरीन एक्टर हैं और ये बात वह अपनी पिछली कुछ फिल्मों में साबित कर चुके हैं. एक फिल्म में तो उन्होंने एक भी डायलॉग बोले बिना अपने फैंस का दिल जीत लिया था. हम बात कर रहे हैं ‘बर्फी’ (Barfi) की. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने गूंगे-बहरे शख्स की भूमिका निभाई थी.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘बर्फी’ साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. दिचलस्प बात ये है कि ‘बर्फी’ में रणबीर कपूर का एक भी डायलॉग नहीं था लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने एक्सप्रेशंस और इशारों में अपनी बात कहकर फैंस से जमकर वाहवाही लूटी थी. इस ट्राएंगल फिल्म में इलियाना और प्रियंका की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी.
यह भी पढ़ें- देश की पहली फिल्म, रिलीज से पहले ही कमा लिए थे 100 करोड़, साउथ की इस मूवी के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
बजट से दोगुनी हुई थी फिल्म ‘बर्फी’ की कमाई
फिल्म ‘बर्फी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया था. इस मूवी ने अपने बजट से दोगुनी कमाई की थी. ये फिल्म 50 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने 112 करोड़ का कलेक्शन किया था. रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी में जिशु सेनगुप्ता, सुमोना चक्रवर्ती, राजीव मिश्रा, अरुण बाली, रूपा गांगुली, आशीष विद्यार्थी और सौरभ शुक्ला जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इसका डायरेक्शन अनुराग बसु ने किया था.
इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’
बता दें कि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को लेकर गजब की हाइप बनी हुई है. इस फिल्म का प्री-टीजर कुछ दिनों पहले जारी किया गया था, जिसमें रणबीर का खतरनाक लुक और अंदाज देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. वहीं, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी इसका हिस्सा हैं. ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी ने किया है, जो इससे पहले शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह का डायरेक्शन कर चुके हैं.
.
Tags: Aalia bhatt, Animal, Bollywood, Entertainment news., Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 14:50 IST






