मनी लॉन्ड्रिंग केस: संजय राउत और आदित्य ठाकरे के करीबी पर ED ने कसा शिकंजा, मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी


मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति सुजीत पाटकर के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में बुधवार को मुंबई में 15 स्थानों पर छापेमारी की. एजेंसी ने कथित तौर पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी सूरज चव्हाण के चेंबूर स्थित आवास पर भी छापेमारी की. यह कार्रवाई सुबह से चल रही है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने कहा कि पाटकर और उसके तीन सहयोगियों ने महामारी के दौरान कोविड-19 क्षेत्र अस्पतालों के प्रबंधन के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के ठेके कथित रूप से फर्जी तरीके से हासिल किए थे. उन्होंने कहा कि कोविड-19 अस्पताल प्रबंधन के ठेकों के संबंध में बीएमसी के कुछ अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव जायसवाल सहित अन्य लोगों के परिसरों पर ये छापेमारी की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 14:28 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More