
निखिल स्वामी/ बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जाएगी. इसको लेकर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार नवीन पाठ्यक्रम तैयार करवाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पाठ्यक्रमों को सेमेस्टर आधारित तैयार कराने की तैयार शुरू कर दी है. इसको लेकर कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में अध्ययन बोर्ड के संयोजकों के साथ मीटिंग आयोजित हुई. बैठक में सदस्य सचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बैठक की भूमिका के संबंध में समस्त सदस्यों को अवगत कराया.
पीजी स्तर पर पहले ही लागु हो चुकी है नीति
कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने सदस्यों को अवगत कराया किइस विश्वविद्यालय द्वारा आप सभी के प्रयासों से सत्र 2022-23 से विज्ञान, शिक्षा एवं विधि संकाय में स्नातकोत्तर स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा चुकी है और उनकी परीक्षाएं भीसेमेस्टर प्रणाली के आधार पर आयोजित करवाई जा चुकी है. यह प्रयास हमारा सफल रहा जिसकी पूरे राजस्थान में सराहना की गई है. कुलपति ने बताया किविश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभागों में सत्र 2014 से ही सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा चुकी है तथा वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सी.बी.सी.एस. लागू करते हुए एल.ओ.सी.एफ. आधारित पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं.
आगामी सत्र से लागू होगी नीति
कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2023-24 से स्नातकोत्तर स्तर पर कला, सामाजिक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने की अनुशंसा की गई. साथ ही स्नातक स्तर पर प्रथमतः विधि, शिक्षा, बी.सी.ए., बी.एफ.ए., बी.बी.ए. एवं इन्टीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने की अनुशंसा की गई तथा शेष स्नातक स्तर वाणिज्य, विज्ञान एवं कला संकाय के लिए इस सत्र से पाठ्यक्रम तैयार करने एवं कार्ययोजना तैयार कर आगामी सत्र से सेमेस्टर प्रणाली लागू करने पर सहमति प्राप्त हुई.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 14:16 IST






