राजस्थान: दलित छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपियों में 2 पुलिसकर्मी शामिल, गहलोत सरकार घिरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बीकानेर के खाजूवाला में हुई वारदात
वारदात के बाद दलित समाज का गुस्सा भड़का
मृतका के परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

जयपुर/बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले में एक दलित छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद उसकी हत्या (Dalit Girl Gang Rape and Murdered) कर दिए जाने का मामला सामने आया है. आरोपियों में दो पुलिसकर्मी शामिल हैं. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपित दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. वारदात के बाद मृतका के परिजनों ने धरना शुरू कर दिया है. उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाएंगे. हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं.

बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि छात्रा का शव मंगलवार को खाजूवाला इलाके में मिला था. छात्रा के परिजनों ने इस मामले में खाजूवाला पुलिस थाने के दो कांस्टेबलों सहित तीन लोगों पर आरोप लगाया है. उसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पीड़िता के परिजनों और रिश्तेदारों को मृतका के शव का पोस्टमार्टम के लिए सहमत करने का प्रयास किया जा रहा है.

वारदात का शिकार हुई छात्रा कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी
पुलिस के अनुसार इस संबंध में खाजूवाला पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376-डी सहित अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. वारदात का शिकार हुई छात्रा कम्प्यूटर का कोर्स कर रही थी. उसका शव खाजूवाला स्थित एक घर में मिला था. परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी मनोज और भागीरथ तीसरे आरोपी के साथ मिलकर छात्रा को उस घर में ले गए. फिर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी.

मृतका और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को जानते थे
पुलिस के मुताबिक मृतका और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को जानते थे. उनकी कॉल रिकॉर्ड मिली है. मामले में दोनों कांस्‍टेबल की भूमिका की जांच की जा रही है. केस की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी ने वारदात में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है.

बीजेपी अध्यक्ष बोले यह सरकार के माथे पर बड़ा कलंक है
बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष सीपी जोशी ने घटना को लेकर ट्वीट कर कहा कि खाजूवाला में दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला और नामजद आरोपियों का पुलिस से जुड़ा होना सरकार के माथे पर बड़ा कलंक है. रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा.वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(इनपुट-विक्रम जगरवाल)

Tags: Bikaner news, Crime News, Gang Rape, Murder case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें