Gold-Silver Price Today: बनारस सर्राफ़ा बाजार में सोने-चांदी का भाव गिरा, जानें आज के दाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पांच दिन सोने का भाव स्थिर रहने के बाद बाद अब उसमे मामूली गिरावट आई है. आज यानी 21 जून को बनारस सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी के दाम में भी 400 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. बता दें कि, सोने और चांदी का दाम हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.

बुधवार को वाराणसी सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये है. इससे पहले, 16, 17, 18, 19 और 20 जून को इसकी कीमत 56,100 रुपये थी. जबकि, 15 जून यह 55,800 रुपये था.

बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो बुधवार को यह 59,880 रुपये है. वहीं, 20 जून को इसका भाव 59,990 रुपये था. सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह ने बताया कि वेडिंग सीजन के दौर में सोने के भाव में थोड़ी कमी आई है. जून के आखिरी सप्ताह तक सोने के भाव में और गिरावट भी आ सकती है.

सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी में 400 रुपये की गिरावट आई है. जिसके बाद यहां एक किलो चांदी की कीमत 78,600 रुपये हो गई है. वहीं, 20 जून को यह 79,000 रुपये था. 19 जून को इसकी कीमत 78,800 रुपये थी. 18 जून को भी चांदी का यही भाव था. 17 जून को इसका रेट 78,500 रुपये था. 16 जून को इसका भाव 77500 रुपये था.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

बता दें कि, यदि आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो क्वालिटी को कभी नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

Tags: Gold Price Today, Local18, Silver Price Today, Up news in hindi, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें