Yoga day 2023: हर साल 21 जून को क्‍यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योगनगरी ऋषिकेश क्यों है खास?


ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: उत्तराखंड का ऋषिकेश जिसे योगा कैपिटल के नाम से जाना जाता है. योग के चलते देश विदेश में मशहूर है. हर साल विदेश से पर्यटक यहां योग और ध्यान के लिए आते हैं और साथ ही वापसी के वक्त अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि पाते हैं. वहीं, हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. योग हमारे जीवन का एक एहम हिस्सा है. यह हमे शरीर के साथ ही मानसिक रूप में भी लाभ करता है. अगर हमारा तन हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हमारा मन अपने आप ही स्वस्थ रहेगा.

न्यूज 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान ऋषिकेश योगा स्थल के निदेशक योगी हिमांशु बताते हैं कि योग से हमें बहुत कुछ प्राप्त होता है. हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. यह विश्व के लिए एक प्रमाणिक रूप है. योग दिवस हर साल 21 जून को योग के महत्व और हमारे मन और शरीर पर इसके लाभों को प्रकाशित करने के लिए मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के भारतीय अभ्यास का जश्न मनाने और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. वे बताते है कि प्रतिदिन योग अभ्यास करने से शारीरिक रोग तो दूर होंगे ही साथ ही मन में जो भी तनाव है उससे भी राहत मिलेगी. योग के यह 8 अंग हमारे लिए लिए काफी फायदेमंद होते है. आसान हमारे शरीर को लाभ देते है, वहीं प्राणायाम करने से हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि लाता है. नियम, धारणा, हमारा व्यवहार एवम ध्यान हमे मानसिक रूप से फायदा करते है.

योगनगरी ऋषिकेश क्यों है खास
योगी हिमांशु बताते हैं कि ऋषिकेश ऋषियों की परंपरा से चला आ रहा है. सालों पहले यह साधू संतों और ऋषि मुनियों का ध्यान केंद्र हुआ करता था. वे यहां घोर तप किया करते थे. साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को बहुत आगे तक पहुंचाया है. यहीं सनातन संदेश विशेष भर में योग के माध्यम से प्रसिद्ध है. वे बताते हैं कि योग के 8 अंग है ( यम, नियम, आसन, प्राणायाम, धारणा, ध्यान, समाधि) जोकि हमें शारीरिक एवम मानसिक रूप से लाभ देते है.

योग शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी लाभदायक
न्यूज़़ 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान ऋषिकेश योग निकेतन के योगाचार्य शैलेश बताते है कि योग एक स्थिति है, जिसका अर्थ है समाधि. योग की चर्चा चित्त की वृत्तियों के निरोध के रूप में की गई है. यह हमें शारीरिक एवम मानसिक दोनों ही रूपों से लाभ करता है. वे बताते है कि हमारे शरीर की कई सारी बीमारियों का एक कारण हमारे शरीर को समिक रूप से व्यायाम न मिलना मिलना भी है. योग में कई सारे अभ्यास है जो हमारे शरीर को लाभ देते है वहीं प्राणायाम अभ्यास, षट्कर्म के अभ्यास और मुद्राओं के अभ्यास से हमारे शरीर को शुद्धि मिलती है.

अगर आप योग नगरी ऋषिकेश में हैं तो इस ध्यान केंद्र में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास जरूर करें. उसके साथ ही योग को अपनी दिनचर्या का एक हिस्सा बनाएं क्योंकि यह हमें हर बीमारी, तनाव से दूर रखता है और हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा भी बढ़ाता है.

Tags: Benefits of yoga, International Yoga Day, Local18, Rishikesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More