
अखंड प्रताप सिंह/कानपुरः योग प्राचीन हिंदू सभ्यता का वह गौरवमय हिस्सा है, जो कि अनादि काल से मनुष्य के मन और शरीर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आध्यात्मिक की ओर अग्रसर करता है. 9 साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी. इस बार दुनिया भर में नौवें अंतरराष्ट्रीय दिवस को भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.
कानपुर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष लगभग 3000 से अधिक शहरवासियों ने एक साथ योग किया. इसके साथ ही कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा भी योग दिवस के अवसर पर 101 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.
603 महाविद्यालयों में भी योग उत्सव का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कानपुर में कई बड़े आयोजन के साथ छोटे-छोटे आयोजन भी कराए जा रहे हैं. जहां एक और कानपुर के ग्रीन पार्क परशुराम वाटिका बोट क्लब में कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है, तो है कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा भी 7 जिलों में 101 स्थानों पर योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें से 70 गांव 19 मलिन बस्ती विश्वविद्यालय कैंपस जिला कारागार नाना राव पार्क आदि शामिल हैं. विश्वविद्यालय से संबंध 603 महाविद्यालयों में भी योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.
आज पूरी दुनिया भारत को योग के लिए जान रही
ग्रीन पार्क में आयोजित योग के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को योग के लिए जान रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से यह मुमकिन हो पाया है. पीएम मोदी ने देश और दुनिया को बताया है कि योग भारत की ही देन है.
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 12:18 IST






