International Yoga Day: 4 साल की उम्र में बन गई ‘योगी’, मां के साथ बेटी करती है अजीबोगरीब मुद्राएं!

American Girl Does Yoga Everyday: कहते हैं बच्चे सबसे ज्यादा चीज़ें अपने माता-पिता से सीखते हैं. इसे संस्कार कहिए या फिर कुछ और लेकिन बच्चे अक्सर वही करते हैं, जो अपनी पैरेंट्स खासतौर पर मां को करते हुए देखते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है एक चार साल की छोटी बच्ची के साथ, जिसने मां को देखकर ऐसी शानदार योग मुद्राएं सीखीं हैं कि कोई भी उसे देखकर दंग रह जाए.

सोशल मीडिया पर इस बच्ची की तस्वीरें साल 2014 में ही वायरल हुई थीं और दुनिया भर में इसने सुर्खियां बटोरी थीं. योग की अजीबोगरीब मुद्राएं करती हुई ये बच्ची अमेरिका का न्यूजर्सी में रहती है और उसे ये आदत अपनी मां को देखकर लगी है. उसकी मां भी पिछले 26 साल से योग की प्रैक्टिस कर रही हैं और 45 साल की उम्र में भी उनके शरीर का लचीलापन देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे.

अब 13 साल की हो चुकी है योगा गर्ल
बच्ची का नाम मिनी कैस्परज़ैक है, जो अपनी मां लॉरा कैस्परज़ैक के साथ छोटी सी उम्र से ही योग की प्रैक्टिस करती रही है. वो योगा इंस्ट्रक्टर भी हैं और बच्ची ने उन्हीं से 4 साल की छोटी उम्र में योग की शिक्षा ले ली. शीर्षासन, मयूरआसन और चक्रासन जैसे कठिन योग मुद्राएं लड़की छोटी सी उम्र में ही झट से कर लेती थी.

Tags: Ajab Gajab, International Yoga Day, Viral news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More