‘मोदी सच में भारत की परवाह करते हैं, मैं उनका फैन हूं’: पीएम से मुलाकात के बाद बोले एलन मस्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूयॉर्क. टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी भारत में ‘जितनी जल्दी संभव हो सके’ निवेश करना चाहता है. तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मस्क ने ये बात कही. एक सूत्र ने पहले रॉयटर्स को बताया था कि मस्क भारत में विनिर्माण केंद्र स्थापित करने की योजना के बारे में पीएम मोदी को जानकारी देंगे.

भारत में टेस्ला की निवेश करने की योजना के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर मस्क ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और यह जल्द से जल्द मुमकिन होगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में कुछ घोषणा करने में सक्षम होंगे.’

Tags: Elon Musk, Narendra modi, United States

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें