मेरठ में चांदी के रथ पर परिवार संग भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़े भक्त  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो विभिन्न धार्मिक उत्सव यहां हर्षोल्लास के साथ मनाया जाते हैं. कुछ इसी तरह का नजारा मेरठ सदर स्थित ऐतिहासिक बाबा बिलेश्वर नाथ मंदिर में देखने को मिला. जहां जगन्नाथपुरी की तर्ज पर ही भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई. भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, देवी सुभद्रा और बलदेव के साथ 450 किलो के चांदी के रथ पर सवार होकर शहर का भ्रमण करने को निकले.

भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा की बात की जाए तो आज भी इस यात्रा के रथ को श्रद्धालु अपने हाथों से खींचते हुए आगे लेकर जाते हैं, जो कि वर्षों से परंपरा निरंतर चलती आ रही है. सबसे खास बात की जाए तो जिस रथ पर सवार होकर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी अपने परिवार के साथ निकलते हैं. वह 450 किलो चांदी का है. जिसकी कीमत तीन करोड़ से अधिक है. भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय गोयल बताते हैं कि 113 वर्ष पूर्व 65 किलो चांदी के रथ से भगवान जगन्नाथ की पहली रथ यात्रा निकाली गई .उसके बाद से निरंतर इसमें मरम्मत की जाती रहती है. अब इसका वजन 450 किलो हो गया है. जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों से मिलने के लिए जाते हैं.

यात्रा के दिन ही निकलता है चांदी का रथ
बताते चलें कि यह रथयात्रा में भगवान श्री गणेश, खाटू श्याम, भगवान श्री राधा कृष्ण सहित अन्य भगवानों की झांकियां देखने को मिली. मंदिर से शुरू होकर भैंसाली मैदान, दालमंडी बेकर, स्ट्रीट, सदर थाना, सदर बाजार, चौक बाजार, मुंबई बाजार, हनुमान चौक, आबूलेन,भारत चौक से होते हुए गंज बाजार, ढोलकी मोहल्ला अंत में वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की भक्ति के रस में रंगे हुए दिखाई दिए.

Tags: Local18, Meerut news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें