Jagannath Rath Yatra 2023 : भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा की पूरे दिन रही धूम, हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय कुमार/नोएडा. देश भर में आज भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है. नोएडा के सेक्टर 121 में स्थित जगन्नाथ मंदिर से बड़ी धूमधाम से जगन्नाथ रथ यात्रा शाम को निकाली गई. इस रथ यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए, यह यात्रा सेक्टर 121 जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर सेक्टर 71 तक निकाली गई. रथ यात्रा निकालने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा जिससे आवाजाही में दिक्कत न हो.

रस्सी पकड़कर खींचने से पूर्ण होती है मनोकामना
बताया जाता है कि भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई थी. तब जगन्नाथ और बलभद्र अपनी लाडली बहन को रथ में बैठा कर नगर दिखाने के लिए निकल पड़े. इस दौरान अपनी मौसी के घर गए यहां 7 दिन तक रहे थे तभी से जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने की परंपरा शुरू हो गई. माना जाता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में जो रथ में रस्सी पकड़कर आगे खींचता है उसकी सब मनोकामना पूरी होती है.

सुबह आठ बजे से लगी भक्तों की भीड़
नोएडा जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ए मोहंती ने बताया कि सुबह आठ बजे से पूजा याचना शुरु की गई थी. पिछले कई सालों से इसी तरीके से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है. जगन्नाथ विष्णु के अवतार थे और सृष्टि के कल्याण के लिए यह हर साल रथ यात्रा के रूप में निकलते हैं. पिछले 14 साल से उनके द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है.जगन्नाथ मंदिर का निर्माण अभी चल रहा है भव्य मंदिर को नोएडा के सेक्टर 121 में बनाया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 23:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें