‘हनुमान भगवान नहीं हैं’, विवादों में घिरे मनोज मुंतशिर की जुबान ने बिगाड़ा खेल, बयान पर भड़के लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. आदिपुरुष फिल्म लगातार विवादों में घिरी हुई है. भारत में पुरजोर विरोध के बाद नेपाल में फिल्म पर बेन लगा दिया है. इसके बाद मेकर्स ने माफी मांगी है. साथ ही फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर भी लगातार फैन्स के निशाने पर हैं. फिल्म के डायलॉग्स को लेकर जहां मनोज मुंतशिर का खुलकर विरोध किया जा रहा है.

वहीं अब एक बार फिर मनोज अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं. मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर अपने बयान से फैन्स को नाराज कर दिया है. मनोज मुंतशिर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि हनुमान भगवान नहीं हैं. बल्कि राम भक्त हैं. इसको लेकर मनोज एक बार फिर फैन्स के गुस्से का शिकार हो गए हैं.

भगवान नहीं हैं बजरंगवली: मनोज मुंतशिर
आज तक को दिए इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर कहते हैं, ‘हनुमान जी बल बुद्धि विद्या के देवता हैं. उनके अंदर हजारों हाथियों का बल है. वे बाल स्वरूप हैं और विकराल भी हैं. लेकिन वे भगवान नहीं हैं. उनकी भक्ति को देखकर लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया है.’ इस बयान के बाद फैन्स का गुस्सा मनोज मुंतशिर पर और भी बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर की ये क्लिप भी खूब वायरल हो रही है. जिसमें फैन्स ने उनकी जुबान से निकली बातों पर खूब खरी खोटी सुनाईं हैं. बीते दिनों से मनोज मुंतशिर लगातार चर्चा में हैं.

मुंबई पुलिस कर रही मनोज मुंतशिर की सुरक्षा
बता दें कि फिल्म को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर पर भी लोगों ने अपने गुस्से का ठीकरा फोड़ा है. मनोज मुंतशिर लगातार अपने काम की सफाई दे रहे हैं. लेकिन अब तक एक बार भी अपने डायलॉग्स को लेकर लोगों को कन्वेंस नहीं कर पाये हैं. बल्कि लगातार अपने बयानों से फैन्स का गुस्सा भड़का रहे हैं. ऐसे में मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से अपने लिए सुरक्षा मांगी थी. जिसके बाद पुलिस के जवानों को भी उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है. अब फिल्म का भी सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो चला है. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें