18 महीने में 4 बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में, गिरता ही जा रहा है एक्ट्रेस का करियर ग्राफ, अब इन 3 फिल्मों से है आस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है. ऐसे में देखा जाए तो एक्ट्रेस अपने 9 साल के अब तक के करियर में पहले ही 7 फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं. साल 2022 से अब तक ये उनकी चौथी फ्लॉप फिल्म साबित होने वाली है. कृति सेनन लगातार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा बनती जा रही हैं. जल्द ही वह तीन और फिल्मों में नजर आने वाली हैं.

कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है. फिल्म की पूरी टीम को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि कृति सेनन की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है. ऐसे में उनके हिस्से में यह चौथी फ्लॉप फिल्म आ जाएगी. बीते 18 महीनों से कृति सेनन लगातार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा बनती जा रही हैं.

‘आदिपुरुष’ में इसलिए की गई थी हनुमान जी की सीट रिजर्व, टीवी के ‘राम’ ने किया खुलासा, चौंका देगी वजह

बैक-टू-बैक 4 फ्लॉप फिल्में
बीते कुछ समय से कृति सिर्फ फ्लॉप फिल्मों में ही नजर आ रही हैं. उनकी पिछली फिल्मों की बात करें तो आदिपुरुष से पहले वह कार्तिक आर्यन से साथ फिल्म शहजादा में नजर आई थीं. जो कि सुपर फ्लॉप साबित हुई थी. बीते साल कृति सेनन वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आई थीं. उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. भेड़िया से पहले कृति सेनन अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर चुकी हैं. उनकी ये फिल्म भी सुपर फ्लॉप साबित हुई थी.

KRiti Sanon As Janki In Adipurush

‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने नेपाल सरकार पत्र लिखकर माफी मांगी. (फाइल फोटो)

इन फिल्मों से चमक सकती है किस्मत
कृति सेनन की आदिपुरुष को छोड़ दिया जाए तो इसके बाद भी एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाली हैं. उनकी यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है. वहीं इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ एक और फिल्म में भी नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं कृति सेनन फिल्म द क्रू पर भी काम कर रही हैं. आदिपुरुष के हालिया रिस्पॉन्स को देखते हुए कृति सेनन की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी या फ्लॉप साबित होंगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

बता दें कि कृति ने अपने हार्ड वर्क के चलते आज हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है. इसी के साथ एक्ट्रेस जमकर कमाई भी कर रही हैं. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो कृति एक फिल्म के लिए तकरीबन 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं. फिल्मों के अलावा कृति ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर पैसा कमाती हैं.

Tags: Bollywood news, Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें