दिल्ली में 72 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, बीच सड़क पर हमला, धारदार हथियार से कई बार गोदा

दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से है जहां 72 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है. हत्या की इस घटना को सड़क पर बाइक सवार दो हमलावरों ने अंजाम दिया और धारदार हथियार से महिला पर कई जगह हमला किया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या लूटपाट के लिए की गई थी या किसी रंजिश की वजह से की गई थी, पुलिस इस बात का पता लगा रही है.

पूर्वी दिल्ली की इस घटना में नया मोड़ आया है. स्कूटी सवार बुजर्ग 72 साल की महिला को अज्ञात बदमाशों ने शरीर में कई जगह धारदार नुकीले हथियार से हमला करके घायल किया था जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस पता लगा रही है कि हत्या लूटपाट के लिए की गई थी या किसी रंजिश की वजह से की गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ उन्हें घटना की जानकारी पीसीआर कॉल मिली थी जिसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हुए, जहां स्टाफ को पता चला कि महिला को एमएलसी के बाद मैक्स अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है.

स्टाफ ने उस एमएलसी को कलेक्ट कर लिया है जिसमें डॉक्टर ने सड़क दुर्घटना के कारण हुई चोट की राय दी थी. मैक्स अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ को पता चला कि पीड़िता को मेट्रो अस्पताल से रेफर कर दिया गया है और पीड़िता ने दम तोड़ दिया. मृतका के शरीर की जांच करने पर, पुलिस ने बाएं कंधे, चेहरे, छाती, कमर और पीठ पर कई छेदों को देखा है. पुलिस टीम ने तुरंत मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया, जिन्होंने यह भी कहा कि धारदार चीज से कई छेद किए गए थे, जिसके बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोपहर में फोन आया कि एक महिला को दो लड़कों ने चाकू मार कर घायल कर दिया है. रेलवे पुल मंडावली के नीचे मौके पर पहुंचने पर पता चला कि महिला को मेट्रो अस्पताल प्रीत विहार में ले जाया गया है जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतका का नाम सुधा गुप्ता, पत्नी स्वर्गीय विजय पाल गुप्ता, उम्र 72 वर्ष है और वो गुरु नानक पुरा लक्ष्मी नगर की रहने वाली हैं. उनके ‘सिर और कंधे’ पर चोट के साथ उन्हें भर्ती कराया गया. घटना के समय पीड़िता दुपहिया वाहन से मंडावली से प्रीत विहार की ओर जा रही थी. कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अभी तक चाकूबाजी के निशान शरीर पर नही मिले हैं ऐसा लग रहा है कि एक्सीडेंट से घायल हुई हैं.

Tags: Crime News, Delhi news, Murder

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More