mp news gwalior air force jawan harass minor girl on pretext of marriage after affair, अफेयर के बाद किया शादी का वादा, फौज में नौकरी लगी तो मुकर गया लड़का, थाने पहुंची गर्लफ्रेंड 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में युवक ने पहले लड़की को शादी का झांसा दिया. फिर 5 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन जैसे ही आरोपी युवक की फौज में नौकरी लगी तो उसने अपनी परिचित लड़की से शादी से इनकार कर दिया और अन्य युवती से शादी कर ली. अब पीड़ित युवती ने आंतरी थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी सुधांशु द्विवेदी एयर फोर्स में पदस्थ है. साल 2018 में टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल की शासकीय क्वार्टर में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ उसी की मौसी के परिचित सुधांशु द्विवेदी ने पहले दोस्ती की और फिर उससे गहरे संबंध बना लिए थे. इस दौरान वह लड़की को शादी का झांसा देकर उसके उसका शारीरिक शोषण करता रहा.

शादी का किया था वादा

खास बात यह है कि लड़की घटना के समय नाबालिग थी. यह सिलसिला 2018 से सितंबर 2023 तक लगातार चल रहा था. पिछले साल जब सुधांशु द्विवेदी ने अन्य युवती से शादी की तो इस लड़की ने अपने परिवार के लोगों को सुधांशु की हरकत के बारे में बताया. इसके बाद आंतरी पुलिस ने आरोपी सुधांशु द्विवेदी के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके शासकीय कार्यालय संपर्क किया है.

ये भी पढ़ें: शादी से पहले दुल्हन ने लगाई चपत, मंडप की जगह थाने पहुंचा था दूल्हन, अब यारों के साथ हुई गिरफ्तार

आरोपी सुधांशु द्विवेदी मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर इलाके का रहने वाला बताया गया है. पूर्व में वो टेकनपुर में रहता था लेकिन नौकरी लगने के बाद वह बाहर चला गया था. फिलहाल उसकी तैनाती एयर फोर्स में बताई गई है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. वहीं पीड़ित लड़की का मेडिकल कराकर उसके बयान लिए जा रहे हैं. पुलिस में लिखाई गई शिकायत में लड़की ने 26 जून 2018 से पिछले साल 30 सितंबर 2022 तक लगातार दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है.

Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें