बिपरजॉय तूफान के बाद जीरा पहुंचा 55 हजार के पार, सौंफ और इसबगोल के भी बढ़े भाव


 कृष्ण कुमार/ नागौर. बिपरजॉय तूफान के कारण दो दिन मेड़ता कृषि उपज मंडी को बंद रखा गया. जिसके चलते दो दिन मंडी में फसलें नहीं आ सकी. लेकिन सोमवार व मंगलवार दो दिन से फसलों के भाव बढ़े. जिससे मेड़ता कृषि उपज मंडी में फसलों के भाव में भी वृद्धि देखने को मिल रही है.

बिपरजॉय तूफान ने दो दिन के लिए नागौर जिलें में तूफान मचाया था. लेकिन बिपरजॉय तूफान के बाद जीरे की फसल ने भावों में तूफान मचा रखा है. क्योंंकि दो दिन मंडी में फसले नहीं पहुंची जिससे दो दिन से जीरे के भाव 52000 से 55000 के मध्य चल रहे है.

जीरे की फसल ने मचाया तहलका
दरअसल व्यापारिक जिंसो ने भावों मे हलचल मचा कर रखी है. वहीं जीरे के साथ ईसबगोल और सौंफ के भावों में वृद्धि हो रही है. नागौर जिला जीरे की फसल के लिए जाना जाता है. मेड़ता मंडी अपनी लेन-देन के कारण राजस्थान भर में जानी जाती है. एक सप्ताह में दो बार जीरा 55000 के पार चला गया है. यह एक सप्ताह में दो बार जीरे के भाव 55 हजार के पार गए है.

जीरे के साथ इसबगोल व सौंफ के भाव बढ़े
जीरे के साथ व्यापारिक फसल ईसबगोल व सौंफ के भाव भी बढ़े है. व्यापारी ओमप्रकाश ने बताया कि जीरा का भाव तो बढ़ा इसके साथ ही इसबगोल और सौंफ के भाव भी बढ़े है. इसबगोल 22500 वहीं सौंफ 23500 तक बिका है. एक्सपर्ट की मानें तो जीरे के भाव आगामी दिनों में और बढ़ सकते है.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More