UP के एक और माफिया के खिलाफ चला बाबा का बुलडोजर, दर्ज हैं 52 FIR, 3 करोड़ का बंगला ध्वस्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर. यूपी के एक और माफिया के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर गरजा है. मामला गोरखपुर से जुड़ा है, जहां राकेश यादव के अवैध निर्माण पर भी जीडीए ने बुलडोजर चलाया है. माफिया राकेश यादव के करोड़ों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर गिराया जा रहा है. करीब 7000 स्क्वायर फीट में माफिया राकेश यादव के 4000 एरिया में बने अवैध निर्माण को जीडीए द्वारा गिराया जा रहा है. दरअसल माफिया राकेश यादव द्वारा अपराध से अर्जित अवैध प्रॉपर्टी को खाली कराने की कवायद में जिला प्रशासन जुटा है.

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ चौरीचौरा एएसपी मानुष पारिख और जीडीए के अधिकारियों की मौजूदगी में माफिया राकेश यादव के बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे गए घरेलू सामान को निकाला गया, जिसके बाद माफिया राकेश यादव के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है. गुलरिहा थाना क्षेत्र के झुंगिया इलाके में कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि गोरखपुर जेल में बंद माफिया राकेश यादव के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.

आपको बता दें कि माफिया राकेश यादव पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 52 मुकदमें दर्ज हैं. दिलचस्प है कि जिले का टॉप-10 बदमाशों में माफिया राकेश यादव का नाम शामिल है. सीएम सिटी में चिन्हित अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद में जिला प्रशासन लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, इसी क्रम में माफिया अजीत शाही, विनोद उपाध्याय के बाद अब माफिया राकेश यादव पर बड़ी कार्रवाई के तहत माफिया राकेश यादव के करोड़ों के अवैध निर्माण को गिराया जा रहा है.

फिलहाल जिले के टॉप टेन माफियाओं पर लगातार अभियान चलाकर उनके द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.

Tags: Bulldozer Baba, Gorakhpur news, UP bulldozer action, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें