
Wildlife Viral Video: जंगल (Wildlife Viral Series) में एक ही नियम है, जो ताकतवर होता है, वही ज्यादा दिनों तक सर्वाइव कर पाता है. कुछ जानवरों की ताकत इतनी होती है कि वो अकेले ही काफी होते हैं तो कुछ जानवरों की ताकत झुंड में होती है तो वहीं कुछ जानवर इतने ताकतवर होते हैं कि अकेले ही वो शिकार कर डालते हैं.
आपने खूंखार शिकारियों के तौर पर जंगल के राजा शेर समेत बाघ, तेंदुआ और इस प्रजाति के दूसरे जानवरों का नाम सुना होगा. आमतौर पर आप शेर को पानी में मगरमच्छ दिख जाने पर वहां से खिसक जाते हुए देखते होंगे लेकिन आज जो वीडियो सामने आया है, उसमें बिग कैट्स की फैमिली की ही मादा जगुआर पानी में घुसकर मगरमच्छ का शिकार करती दिख रही है.
पानी में घुसकर किया मगर का शिकार
मगरमच्छ को दरिया का दैत्य माना जाता है लेकिन कुछ जानवर ऐसे हैं, जिनके सामने इसकी पानी में भी नहीं चलती. जो वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, वो ऐसे ही ताकतवर जानवर का है, जिसके अंदर पानी में घुसकर अंदर ही अंदर मगरमच्छ का शिकार करने की क्षमता है. वीडियो में आपको मादा जगुआर दिखाई दे रही है, जो अंडरवाटर जाकर मगरमच्छ का शिकार करती है और फिर उसे किनारे तक खींचकर ले जाती है, ताकि आराम से बैठकर खा सके.
Female jaguar hunting caiman crocodiles underwater! What a power! pic.twitter.com/TD80KIcPbq
— The Best (@Figensport) June 18, 2023
.
Tags: Ajab Gajab, Amazing wildlife video, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 17:25 IST






