पहाड़ों पर बड़े आराम से चलती हैं ये 5 कारें, लिस्ट में मारुति और टाटा की 2-2 गाड़ियां, बजट और पावर का बैलेंस

हाइलाइट्स

शहर में चलने वाली कार अक्सर पहाड़ों में फेल हो जाती हैं.
पहाड़ी रास्तों के लिए ज्यादा पाॅवरफुल कार की जरूरत होती है.
बजट सेगमेंट में कई कारें पहाड़ी इलाकों के लिए बेस्ट हैं.

नई दिल्ली. अगर आप कभी किसी हिल स्टेशन या पहाड़ी इलाकों के ट्रिप पर गए होंगे तो आपने देखा होगा कि कुछ गाड़ियों को चढ़ाई चढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. दरअसल, जिन गाड़ियों को हम अपनी जिंदगी में देखते हैं उनमें से ज्यादातर गाड़ियां पहाड़ी रास्तों के लिए नहीं बनी होतीं. इसलिए यह जरूरी नहीं है कि जिस कार को आप शहर में आसानी से चला रहे हैं वो पहाड़ी रास्तों में भी उतनी ही आसानी से चले. शहर और पहाड़ी इलाकों के रास्तों में काफी अंतर होता है, इसलिए इन रास्तों में चलाने के लिए हमें अलग-अलग क्षमता रखने वाली कार की जरूरत पड़ती है.

अगर बात करें पहाड़ी इलाकों की, तो ऐसे रास्तों में चलाने के लिए आपको एक ऐसी कार की जरूत पड़ेगी जिसका इंजन एक साधारण कार के ज्यादा पॉवरफुल हो, साथ में उसकी हैंडलिंग भी काफी अच्छी हो और ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा मिले. इसके अलावा कार में कुछ ऐसे फीचर्स भी हों जिसकी मदद से कार खराब रास्तों पर भी अपना कंट्रोल बनाए रख सके. आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी कारों के बारें में जो पहाड़ी इलाकों (Hilly Areas) में ड्राइविंग के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: इस हेलमेट को लगाकर मिलेगी आयरन मैन वाली फील, आपके आवाज के इशारे पर करेगा काम, फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

Maruti Alto K10
ऑल्टो के10 को पहाड़ी रास्तों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. ऑल्टो की लंबाई चार मीटर से छोटी है इसलिए यह तीखे मोड़ पर भी आसानी से मुड़ जाती है. इसके अलावा पहाड़ों में चढ़ाई के समय इस कार को अपने कम वजन का भी फायदा मिलता है. ऑल्टो का वजन महज 850Kg है, इस कारण ये आसानी से पथरीले और बर्फीले रास्तों को भी पार करते हुए निकल जाती है.

Tata Tiago
टाटा टियागो कम बजट में अपनी बेहतर हैंडलिंग और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 86पीएस की पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. कार में ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसमें 4 लोग आसानी से सफर कर सकते हैं.

Tata Nexon
अगर आपका बजट कम है, तो टाटा नेक्सॉन भी पहाड़ों के लिए काफी जबरदस्त कार है. टाटा नेक्सॉन में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है. इसका इंजन 115 पीएस से 120 पीएस की पॉवर और 170 एनएम से 260 एनएम तक का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जो कि इसे पहाड़ों के लिए एक पॉवरफुल कार बनाता है. इसके अलावा खराब रास्तों में भी कार में अच्छी हैंडलिंग मिलती है.

यह भी पढ़ें: इनोवा और अर्टिगा के छक्के छुड़ा रही से सस्ती 7-सीटर कार, माइलेज के सामने ऑल्टो भी नत्मस्तक

Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो भी अपने पॉवरफुल इंजन के लिए जानी जाती है. यह महिंद्रा की सबसे अधिक बिकने वाली कार भी है. अगर आपका बजट 9-12 लाख रुपये है तो बोलेरो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यह एक 7-सीटर कार है और इसमें आपको सामान रखने के लिए भी ज्यादा स्पेस मिलता है. बोलेरो में ग्राउंड क्लीयरेंस भी अधिक मिलती है.

Maruti Ignis
मारुति इग्निस का भी इंजन परफॉर्मेंस और हैंडलिंग काफी शानदार है. इस कार में आपको ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा खासा मिलता है. अपने कॉम्पैक्ट साइज के वजह से यह पहाड़ी रास्तों को चीरते हुए आसानी से आगे निकल जाती है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, Cars

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More