International Yoga Day 2023: योग करते समय बरतें सावधानी.. नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं दुष्परिणाम

पीयूष पाठक/अलवर. बुधवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस है. इस दिन को भारत समेत पूरी दुनिया में योग दिवस रूप मे मनाया जाता है. योग दिवस आने से पहले देश के अलग-अलग शहरों में इसकी तैयारियां होने लगती हैं. योगा एक्सपर्ट शहर के पार्क व सेंटर पर लोगों को योगा सिखाते हैं. योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ रखी गई है. इसका मतलब सभी अपने शरीर के लिए योग करें और निरोग रहें. राजस्थान के अलवर शहर के पार्को व स्कूलों में योग दिवस की तैयारियों को लेकर सुबह व शाम को योग करना सिखाया जा रहा है.

हालांकि, योग करते समय आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए अन्यथा शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. योग एक्सपर्ट सुनील शर्मा बताते हैं कि योग दिवस आने से पहले लोग जगह-जगह कैंप में योग करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन आजकल लैक ऑफ़ नॉलेज की वजह से लोग ठीक तरह से योग नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि योग करने का सही समय सुबह 4:30 से 6:30 के बीच होता है. लेकिन कई बार जॉब वाले व्यक्ति सुबह नहीं कर सकते. उसके लिए यह ध्यान रखना चाहिए कि योग और लंच के बीच में लगभग 6:30 घंटे का गैप रहे.

पूर्व दिशा की तरफ हो मुख

सुनील कहते हैं कि योग करते समय हमेशा मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. सही मायने में अगर व्यक्ति योग करे तो उसके फेफड़े 8,000 छिद्रों को इफ़ेक्ट करते हैं, लेकिन सामान्य तौर पर सांस लेने में शरीर पर कोई भी इफेक्ट नहीं होता. योग मन को शांत करता है. उन्होंने बताया कि 6 से 8 साल तक के बच्चों को एक आसन करीब 2 से 4 मिनट तक करना चाहिए. वहीं, 8 से 10 साल के बच्चों को 5 से 10 मिनट तक 1 आसन को करना चाहिए तथा 10 साल से ऊपर के सभी लोगों को 10 से 15 मिनट तक 1 आसन को देना चाहिए.

ऐस लोग नहीं करे योग

सुनील ने बताया कि आजकल सभी लोग योग करते हैं, लेकिन उनको इसकी जानकारी नहीं है कि कब करना है और कब नहीं. कुछ केस में लोगों को योग नहीं करना चाहिए. जैसे जिस व्यक्ति ने हाल ही में ऑपरेशन कराया, गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्ति, मस्तिष्क ऑपरेशन करवाने वाले लोग या अन्य किसी बीमारी वाले व्यक्ति कुछ समय तक योग ना करें और डॉक्टर की परामर्श लें. हालांकि, कुछ योग ऐसे भी हैं जो बीमारी में फायदेमंद है, लेकिन वो सभी एक्सपर्ट के ध्यान में रहते हुए करना चाहिए.

योग के बाद रखें यह ध्यान

सुनील ने बताया कि व्यक्ति योग करने के बाद अपना काम जल्दी खत्म करना चाहता है. लेकिन यह तरीका सही नहीं है, योग करने के करीब 15 मिनट बाद व्यक्ति को स्नान करना चाहिए. क्योंकि हमारी बॉडी वार्म अप रहती है और जब हम तुरंत नहा लेते हैं तो बॉडी में विकार आने लगता है. इसलिए योग करने में एक्सपर्ट की बात मानें और सभी चीजों का ध्यान रखते हुए योग करें. इसे आपका मन शांत रहेगा और एकाग्रता बनी रहेगी.

Tags: Alwar News, International Day of Yoga, International Yoga Day, Local18, Rajasthan news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More