Multibagger Stock : 5 साल में लगा दिया पैसे का पहाड़! 1 लाख लगाने वाला भी आज खेल रहा करोड़ों में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एक महीने में यह मल्‍टीबैगर स्‍टॉक 13 फीसदी मजबूत हो चुका है.
5 साल में यह शेयर 24,790 फीसदी की उछाल पा चुका है.
कंपनी के शेयर में आज भी तेजी देखी जा रही है.

Multibagger Stock- शेयर बाजार से बहुत से लोगों की किस्‍मत चमकाई है तो असंख्‍य लोग यहां पैसा गवांकर भी गए हैं. स्‍टॉक मार्केट में कुछ ऐसे शेयर भी हैं, जो निवेशकों के लिए पारस पत्‍थर साबित हुए हैं. इन मल्‍टीबैगर शेयर्स ने कुछ वर्षों में ही इनवेस्‍टर को लखपति से करोड़पति बना दिया है. मल्‍टीबैगर शेयरों में शामिल बेस्‍ट एग्रोलाइफ के शेयर (Best Agrolife share) ने तो हजारपति को भी करोड़पति बनाने में बस पांच साल लगाए हैं. ऐसा इसलिए है, क्‍योंकि पांच साल में ही शेयर के भाव 4.20 रुपये से बढ़कर 1046.85 रुपये हो गए हैं. पांच साल पहले बेस्‍ट एग्रोलाइफ के शेयर में 41 हजार रुपये लगाने वाला भी आज करोड़पति हो गया है. आज भी यह शेयर बीएसई पर 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 1,047.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 1 जुलाई 2022 को यह सालभर के निचले स्तर 798.60 रुपये पर था. इसके बाद पांच महीने में ही यह 122 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 1774.45 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, इसके बाद शेयरों की यह तेजी थम गई और इस हाई से फिलहाल यह 41 फीसदी डिस्काउंट पर है. बेस्ट एग्रोलाइफ (Best Agrolife) के शेयर साल 2023 में करीब 32 फीसदी टूटे हैं. एक महीने से इस शेयर ने फिर तेजी पकड़ी है और अब तक यह 13 फीसदी मजबूत हो चुका है.

ये भी पढ़ें-  इस शुगर स्टॉक की चीनी से ज्यादा है ‘मिठास’, निवेशकों की खूब भर रहा झोली, दोगुना-तीन गुना नहीं आठ गुना हुआ पैसा

बड़ा है कंपनी का कारोबार
बेस्ट एग्रोलाइफ कीटनाशक, खरपतवारनाशक, फंग्‍गीसाइड और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर बनाती है. कुल मिलाकर कंपनी के पास लंबी-चौड़ी प्रोडक्‍ट रेंज है. इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री दुनिया भर में होती है. मार्च तिमाही में बेस्‍ट एग्रोलाइफ को 32.44 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. दिसंबर 2022 तिमाही में इसे 9.20 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. मार्च तिमाही में कंपनी के प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी तिमाही आधार पर 48.20 फीसदी से बढ़ाकर 50.10 फीसदी कर लिया.

5 साल में 24,790 फीसदी की तेजी
लॉन्‍ग टर्म में बेस्‍ट एग्रोलाइफ के शेयर ने निवेशकों के वारे-न्‍यारे कर दिए हैं. पांच साल में इस शेयर का मुनाफा 24,790 फीसदी रहा है. बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर 22 जून 2018 को महज 4.20 रुपये में मिल रहे थे. अब यह 1047.40 रुपये के भाव में मिल रहा है. अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस मल्‍टीबैगर शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया था और उसे अब तक बनाए रखा है तो आज निवेश का मूल्‍य बढ़कर 24,938,095 रुपये हो चुका है. वहीं, जिस निवेशक ने 41 हजार रुपये भी इस शेयर में लगाए थे, वो भी आज करोड़पति हो गया है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: Business news in hindi, Money Making Tips, Multibagger stock, Stock market, Stock tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें