अमेरिका दौरे पर PM मोदी, एलन मस्क करेंगे मुलाकात, ‘टेस्ला’ भारत में लगाएगी अपनी फैक्ट्री?

हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे के वक्त टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात करेंगे.
पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच भारत में फैक्ट्री लगाने पर हो सकती है चर्चा.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राजकीय यात्रा के लिए आज रवाना हो गए. पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान कई अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही पीएम मोदी अमेरिका के टॉप उद्योगपतियों और कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी और एलन मस्क की ये मुलाकात ऐसे समय पर होने वाली है, जब भारत में टेस्ला की फैक्ट्री लगने को लेकर चर्चा जोरों पर है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने ही टेस्ला कंपनी के कुछ अधिकारी दिल्ली आए थे और भारत में कंपनी की संभावनाओं को लेकर सरकार के साथ बातचीत की थी. पीएम मोदी एलन मस्क से साल 2015 में भी मुलाकात कर चुके हैं. बता दें कि टेस्ला एशिया में चीन के अलावा नई जगह की तलाश में काफी लंबे समय से है. एलन मस्क से एक इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि क्या वे भारत में टेस्ला की फैक्ट्री लगाना चाहते हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि बिल्कुल. एलन मस्क ने कहा था कि इस साल के आखिरी तक जगह को फाइनल कर लिया जाएगा. हालांकि अभी भारत सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक विचारकों और विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, अंतरिक्ष विज्ञानी और लेखक नील डिग्रेसी टाइसन, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, लेखक निकोलस नासिम तालिब और निवेशक रे डालियो से मुलाकात कर सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार जिन अन्य प्रमुख हस्तियों के प्रधानमंत्री से मिलने की संभावना है उनमें फालू शाह, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन, डेनियल रसेल, एलब्रिज कॉल्बी, पीटर एग्रे, स्टीफन क्लास्को और चंद्रिका टंडन शामिल हैं.

Tags: Elon Musk, PM Modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More