
हाइलाइट्स
बनारसी की कचौड़ी सब्जी काफी लोकप्रिय हो चुकी है.
कचौड़ी सब्जी को ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में खा सकते हैं.
बनारसी कचौड़ी सब्जी रेसिपी (Banarasi Kachori Sabji Recipe): धार्मिक नगरी के तौर पर पहचाने जाने वाले बनारस यानी वाराणसी का ज़ायका भी दूसरों से अलहदा है. यहां की फेमस बनारसी स्वाद से भरी कचौड़ी-सब्जी का स्वाद जो एक बार चख लेता है वो बार-बार उसे मांग ही लेता है. बनारसी स्टाइल की कचौड़ी-सब्जी काफी लोकप्रिय हो चुकी है. आप अगर बनारस जाकर कचौड़ी-सब्जी का लुत्फ नहीं उठा सके हैं तो कोई बात नहीं. हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से आप बनारसी ज़ायके से भरी कचौड़ी-सब्जी को घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
स्वाद से भरपर बनारसी कचौड़ी-सब्जी बनाना काफी आसान है और इसे ब्रेकफास्ट के साथ ही लंच या डिनर में भी सर्व किया जा सकता है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर स्वाद से भरपूर बनारसी कचौड़ी-सब्जी तैयार की जा सकती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
इसे भी पढ़ें: Delhi Famous Food: दिल्ली जैसे स्वाद वाले छोले-कुलचे बनाना हैं? बेहद आसान है तरीका, नहीं भूलेंगे स्वाद
बनारसी कचौडी़-सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आटा – 2 कप
उड़द दाल – 1/2 कप
फ्राई पनीर – 1/2 कप
आलू उबले – 2-3
चना उबला – 1/2 कप
टमाटर पिसा – 1
प्याज कटा – 1
गरम मसाला – 1 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
जीरा – 1/
टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – टी स्पून
तेल- जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
बनारसी कचौडी़-सब्जी बनाने की विधि
बनारसी कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को कुछ वक्त तक भिगोएं और फिर उसे पीस लें. इसके बाद एक बर्तन में पिसी हुई दाल, आटा डालकर मिक्स करें. इसमें एक चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाए हुए गूंथ लें. अब आटे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें. इस बीच एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. अब कड़ाही में जीरा डालकर तड़का लगाएं.
कुछ देर बाद कड़ाही में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटी प्याज और टमाटर प्यूरी डालकर चलाते हुए पकाएं. जब प्यूरी अच्छी तरह से पककर उबलने लगे तो उसमें उबले हुए आलू, फ्राइड पनीर और रातभर पानी में भिगोए और फिर उबालकर रखे चने डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें और पकने दें. अब सब्जी में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाकर 10 मिनट तक ढककर पकाएं.
इसे भी पढ़ें: Mumbai Special Food: मुंबई के वड़ा पाव जैसा लेना है ज़ायका, इस तरीके से मिनटों में बनाएं, याद रहेगा स्वाद
बीच-बीच में सब्जी को करछी की मदद से चलाते भी रहें. सब्जी पक जाने के बाद उसमें कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें और ढककर रख दें. अब आटा लें और उसे एकबार और गूंथ लें. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी गोल लोइयां बनाएं और बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार कचौड़ियों को उसमें डालकर डीप फ्राई करें. फूली होकर सुनहरी हुई कचौड़ियों को प्लेट में निकाल लें और सब्जी के साथ सर्व करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 14:08 IST






