
Most Terrific Place in The World: दुनिया की खूबसूरत जगहों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या ऐसी जगह के बारे में जानते हैं, जो धरती पर नर्क है. यहां हत्या-मारपीट और लूट जैसी घटनाएं बिल्कुल सामान्य हैं. इसकी वजह है यहां पर गुंडे-मवालियों का राज चलना. उन्हें न तो पुलिस और न ही कानून का डर होता है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये जगह हैती की राजधानी Port-au-Prince है, जहां के 60 से 80 फीसदी तक के इलाके पर गैंगस्टर्स का राज है. लोगों के लिए सड़कों पर लाशें जलते हुए देखना और हत्याएं होते हुए देखना आम बात है. गैंगवार तो यहां इतने चरम पर रहता है कि सामान्य लोग भी आराम से इसका हिस्सा बन जाते हैं.
दिन-दहाड़े जलती रहती हैं लाशें
मानवाधिकार कार्यकर्ता वेलिना एलिसी चार्लियर का कहना है कि उन्होंने इतने मौतें देख ली हैं कि ये कई जन्मों के लिए काफी हैं. अगर किसी को मारा जाता है तो उसकी लाश भी सड़क पर ही जला दी जाती है. उन्होंने गार्डियन से बातचीत में बताया कि ये किसी नर्क जैसा है, जिसे वो नहीं चाहतीं कि कोई और देखे भी. साल 2005 से ही यहां पर हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं बढ़ीं और हालात ये है कि स्कूल में पढ़ने गए बच्चों को उनकी क्लास या गेट पर भी गोली मार दी जाती है.
पुलिस बेबस, गैंग के हाथों में है पावर
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां गैंगरेप जैसी घटनाएं रोज़ाना होती हैं और पुलिस के हाथों में मानो कुछ है ही नहीं. एक गैंग के वर्चस्व को खत्म करने के लिए CARDH नाम का प्रेशर ग्रुप बना, जिन्होंने काफी भयानक तरीका अपनाया जिससे मर्डर और किडनैपिंग की घटनाएं काफी कम हो गईं. जनता भी इसके ज़रिये हिम्मत मिल रही है कि वो भी लड़ाई लड़ सकते हैं लेकिन इससे हिंसा कम नहीं हुई है.
.
Tags: Ajab Gajab, Bizarre news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 14:02 IST






