अलीबाबा में बड़ा बदलाव, कई सालों से कंपनी संभाल रहे चेयरमैन की छुट्टी, अचानक दिया गया झटका


हाइलाइट्स

डेनियल झांग के पास 3 पद थे.
अब उनके पास केवल 1 पद रह गया है.
कंपनी के वाइस चेयरमैन की पदोन्नति हुई है.

नई दिल्ली. अलीबाबा ग्रुप ने मंगलवार को अचानक कंपनी के शीर्ष पदों पर बदलाव की घोषणा कर दी. कंपनी के सीईओ के रूप में डेनियल झांग (Daniel Zhang) की जगह ई-कॉमर्स एग्जीक्यूटिव एडी योंगमिंग वू (Eddie Yongming Wu) को नया सीईओ बनाने का ऐलान किया गया. पिछले साल दिसंबर से, झांग अलीबाबा समूह के सीईओ और चेयरमैन पद के साथ-साथ अलीबाबा की क्लाउड इंटेलिजेंस यूनिट के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे. अब झांग पूरी तरह से क्लाउड इंटेलिजेंस यूनिट को समर्पित रहेंगे.

ब्लूमबर्ग ने कंपनी के एक बयान के हवाले से कहा है कि अभी तक कार्यकारी वाइस चेयरमैन के पद पर आसीन जोसेफ साई (Joseph Tsai) अब झांग की जगह कंपनी के चेयरमैन बनेंगे. झांग ने इसे बदलाव के लिए एकदम सही समय बताया है. उन्होंने इस संबंध में एक बयान जारी किया.

ये भी पढ़ें- चिप से इंसान को कंट्रोल करने की तैयारी हुई पूरी, इस अरबपति को मिला अप्रूवल, जल्द शुरू होगा ह्यूमन ट्रायल

झांग का बयान
झांग ने कहा, “महत्वपूर्ण अलीबाबा क्लाउड इंटेलिजेंस ग्रुप एक नई इकाई के रूप में उभर रहा है और यह मेरे लिए बदलाव करने का सही समय है. मैं आने वाले महीनों में जो और एडी के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं, ताकि एक निर्बाध बदलाव सुनिश्चित किया जा सके.” कंपनी के नए चेयरमैन जोसेफ साई ने नए सीईओ एडी योंगमिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी के प्रौद्योगिकी-आधारित प्लेटफॉर्म को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

कौन हैं एडी योंगमिंग
इस साल मई से एडी योंगमिंग वू को कंपनी के सह-संस्थापकों में जगह दी गई थी. इसके अलावा मई में ही उन्हें अलीबाबा पार्टनरशिप की सदस्यता देने के साथ-साथ टाउबाउ और टीमॉल ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था. वह 2005 से अलीपे के सीटीओ थे. इसके बाद 2007 में अलीमामा के जीएम बने, 2011 में वह अलीबाबा के सर्च, एडवर्टाइजिंग और मोबाइल बिजनेस के प्रमुख बन गए थे. बात करें जोसेफ सी. त्साई की तो वह अलीबाबा के संस्थापक सदस्य हैं.

कौन हैं जोसेफ साई ?
इन्हें कंपनी के ओरिजनल को-फाउंडर जैक मा का बेहद करीबी माना जाता है. यह भी कंपनी के सह-संस्थापकों में शामिल हैं. यह कंपनी के शुरुआत से ही उससे जुडे़ हुए हैं. इन्होंने अलीबाबा की शुरुआत के लिए हाई इनकम वाली नौकरी छोड़ दी थी. जब इन्होंने नौकरी छोड़ी तब इनकी सैलरी 7 लाख डॉलर प्रति साल थी. जबकि अलीबाबा में इनको केवल 50 डॉलर प्रति माह मिल रहे थे.

Tags: Alibaba, Alibaba Founder Jack Ma, Business news, Business news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More