ट्रक ड्राइवरों के लिए AC केबिन हुआ अनिवार्य, नितिन गडकरी ने कहा- 2025 से लागू होगा नियम

हाइलाइट्स

देश में सभी ट्रकों में एसी केबिन लगाना अनिवार्य हुआ.
वॉल्वो और स्कैनिया जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों के ट्रकों में पहले से ही एसी केबिन.
सड़क परिवहन मंत्रालय ने पहली बार 2016 में इस कदम का प्रस्ताव दिया था.

नई दिल्ली. देश में ट्रक ड्राइवरों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय का ये कदम बहुत राहत देने वाला हो सकता है, जो कड़ी गर्मी, जाड़े और बरसात के दिनों में रोजाना करीब 12 घंटे ड्राइविंग सीट पर बिताते हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने 2025 से सभी ट्रक केबिनों को अनिवार्य रूप से वातानुकूलित (AC) करने का आदेश दिया है. इस उन ड्राइवरों को बहुत जरूरी आराम मिलेगा जो अक्सर अपने पसीने से लथपथ होने के बावजूद ट्रक चलाते रहते हैं. ट्रक ड्राइवरों के काम करने के कठिन हालात और सड़क पर लंबे समय तक लगातार ड्राइविंग की थकान को सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताया जाता है.

वॉल्वो और स्कैनिया जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों के बनाए हाई-एंड ट्रक पहले से ही एयरकंडीशन केबिन (AC Truck Cabins) के साथ आते हैं. मगर पिछले कई साल से इस मुद्दे पर बहस होने के बावजूद अधिकांश भारतीय कंपनियां इस मामले में आगे बढ़ने में कोताही बरत रहीं थी. बहरहाल सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा कर दी कि उन्होंने ट्रक केबिन को एसी बनाना अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. उनके बयान में कहा गया कि ट्रक इंडस्ट्री को अपग्रेड करने के लिए 18 महीने की संक्रमण अवधि जरूरी थी.

Tags: AC, Air Conditioner, Nitin gadkari, Truck driver

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More