Job Alert! छंटनी के बीच नया बवाल! प्‍लेसमेंट फीस वसूल रहे कॉलेज, फ्रेशर्स से मांग रहे सैलरी में हिस्‍सा

हाइलाइट्स

यह मामला है भारत का आईटी सिटी कहे जाने वाले बैंगलोर का.
कॉलेज छात्रों पर प्‍लेसमेंट फीस चुकाने का दबाव बना रहा है.
फीस कॉलेज को नहीं देता है तो उसका सर्टिफिकेट रोक लिया जा रहा है.

नई दिल्‍ली. छंटनी का दौर, स्‍लो हायरिंग और कम पैकेज जैसी चुनौतियों से जूझ रहे युवाओं के सामने एक नई समस्‍या खड़ी हो रही है. अभी तक कैंपस सेलेक्‍शन होने पर खुशी जता रहे कॉलेज अब नौकरियां मिलने पर युवाओं से सैलरी में हिस्‍सा मांग रहे हैं. जी हां, आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन कई युवाओं ने सोशल मीडिया पर इस तरह का पोस्‍ट करके अपनी पीड़ा बयान की है. ऐसा पहली बार सुनने में आया है, जब कोई कॉलेज प्‍लेसमेंट के बदले अपने छात्रों से फीस वसूल रहा हो.

यह मामला है भारत का आईटी सिटी कहे जाने वाले बैंगलोर की. जहां पहले लाखों रुपये लेकर इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले कॉलेज अब प्‍लेसमेंट फीस वसूल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्‍ट के अनुसार, बैंगलोर का यह इंजीनियरिंग कॉलेज प्‍लेसमेंट होने पर अपने छात्रों से ‘प्‍लेसमेंट सेल फीस’ के रूप में सैलरी का 2.1 फीसदी हिस्‍सा मांग रहा है. PurpleRageX नाम से टि्वटर अकाउंट चला रहे यूजर ने कॉलेज की ओर से फीस की डिमांड करने वाले लेटर का स्‍क्रीनशॉट भी पोस्‍ट किया है.

Tags: Business news in hindi, Job and career, Job insecurity, Job security, Social Media Viral

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More