
गौहर/दिल्ली. दिल्ली 6 का इलाका जितना प्रसिद्ध है उतना ही प्रसिद्ध यहां का स्ट्रीट फूड भी है. राजधानी दिल्ली के इस इलाके को अगरस्ट्रीट फूड की राजधानी भी कह दें तो गलत नहीं होगा. ‘जामा मस्जिद’ के आसपास के बाजार में जिस तरह की वैरायटी ऑफ फूड है, आप इसे एक बार तो खाना जरूर चाहेंगे. यही आपको अलग-अलग प्रकार के शरबत भी पीने को मिल जाएंगे जिसमें से एक शरबत-ए-मोहब्बत भी है.
शरबत-ए-मोहब्बत, पुरानी दिल्ली का एक ऐसा खास शरबत है जो आपको यहां पर पीने को मिलेगा. यही आपको एक ऐसी दुकान भी मिलेगी जहां एक व्यक्ति अपने आप को ‘हबीबी शेख’ बताता है और अरबी शेख के लुक में यहां पर शरबत पिलाता है. लोग तो दूर-दूर से इस शरबत को पीने यहां पर आते हैं और इस दुकानदार के साथ सेल्फी भी लेते हैं. इनके यह सब शरबत 60 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के बीच में आपको मिल जाएंगे.
शरबत-ए-आशिकी, शरबत-ए-फिदा और शरबत-ए-ब्रेकअप
इस दुकानदार का कहना है कि शरबत ए मोहब्बत के साथ-साथ इन्होंने कुछ और शरबत भी बनाए हैं जिनका नाम शरबत-ए-आशिकी, शरबत-ए-फिदा और शरबत-ए-ब्रेकअप. इनके हर एक शरबत के पीछे इनकी अपनी एक कहानी है. जिसे बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सब शरबत उन्होंने प्यार और ब्रेकअप होने के बाद बनाए थे. जिसमें शाही इलाइची फ्लेवर, शाही केसर फ्लेवर, बटरस्कॉच और एप्पल फ्लेवर है. जिम जाने वालों के लिए स्पेशल ठंडाई भी यहां पर उपलब्ध है.
ब्रेकअप के बाद शरबत पीने पहुंचा शख्स
अकरम चौधरी ने बताया कि उनका अभी-अभी ब्रेकअप हुआ है और वह यहां पर स्पेशल शरबत-ए-ब्रेकअप पीने आए हैं. समीर और हामिद दो भाई भी यहां शरबत-ए-ब्रेकअप पीने आए थे. हामिद ने बताया कि उनके भाई ‘समीर’ का अभी-अभी ब्रेकअप हुआ है तभी वह इसे यहां पर शरबत-ए-ब्रेकअप पिलाने लाए हैं. अनवर ने बताया कि दुकानदार का सफाई से इसे बनाना उन्हें पसंद है, तभी उन्होंने यहां पर शरबत-ए-मोहब्बत पिया है.
जानें जगह और टाइमिंग
आप यह शरबत जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 से बाहर आकर थोड़ी ही दूर चल कर पी सकते हैं. यह दुकान हफ्ते के सातों दिन आपको यहां पर खुली हुई मिल जाएगी. आप यहां शाम 4:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक आ सकते हैं.
.
Tags: Delhi, Delhi news, Delhi-NCR News, Food 18, Local18
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 11:23 IST






