‘मैं तुम्हें पसंद करता हूं’, कौशांबी एसपी पर कामवाली ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, अब मुकरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी. यूपी के कौशांबी जिले में एक महिला ने एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सरकार से न्याय की गुहार लगाई है. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी मुख्यालय ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया.

टीम में आईजी रेंज प्रयागराज चंद्रप्रकाश, एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला व सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को शामिल किया गया है. चार दिन में जांच टीम पूरे मामले की जांच कर डीजीपी मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी. हालांकि रिपोर्ट से पहले ही आरोप लगाने वाली महिला पूरे मामले से मुकर गई है औऱ पुलिस के सामने माफी मांगी है.

दरअसल, एसपी आवास में काम करने वाली यह महिला करारी थाना इलाके की रहने वाली है. पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. तीन महीने पहले उसके परिचित व्यक्ति ने कौशांबी एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर काम दिलाया था. वह एसपी आवास पर शाम चार बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक एसपी की मां की देखभाल करती थी और खाना भी बनाती थी. रात में एसपी की मां के रूम में ही सो जाती थी. महिला का आरोप है कि 14 जून की रात करीब 11 बजे एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव आवास पर आए और उन्होंने शराब पीने के बाद मछली खाई. फिर उन्होंने मुझे कहा कि आज मैं मीटिंग में काफी देर तक बैठा रहा और जिस कारण मेरे कमर में दर्द है. आप लाल तेल से मालिश कर दो. महिला ने एसपी की मालिश की.

मासाज के बहाने छेड़छाड़

महिला के मुताबिक, इस दौरान एसपी ने उससे कहा कि मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूँ. तुम मुझे अपना जिश्म छूने के लिए इजाजत दो. जब महिला ने विरोध किया तो एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बलपूर्वक महिला को बेड पर पटक दिया. जब महिला विरोध कर बेड से उठती तो एसपी उसे बार-बार बेड पर पटककर जोर जबरदस्ती करने लगे। जिस कारण महिला के कपड़े भी फट गए. महिला के शोर के साथ विरोध करने पर एसपी ने उसे धमकाते हुए छोड़ा की अगर वह यह बात किसी से बताई तो वह उसे जान से मरवा देंगे. इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और इस मामले में सोमवार को अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. वहीं वीडियो सामने आने के बाद डीजीपी मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया. टीम में आईजी रेंज प्रयागराज चंद्रप्रकाश, एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला और सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को शामिल किया गया है.

अब महिला अपने बयान से मुकरी

चार दिन में जांच टीम पूरे मामले की जांच कर डीजीपी मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी. इस मामले में आज सुबह नया मोड़ आया है. एसपी पर आरोप लगाने वाली महिला पुलिस कॉस्टडी में पुलिस लाइन पहुंची और एएसपी समर बहादुर के मौजूदगी में अपने बयान से मुकरते हुए कहा कि प्लेट टूट जाने के बाद एसपी की पत्नी ने उसे डांट फटकार कर काम से निकाल दिया था. इसके चलते उसने एसपी पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया है. वह अपने इस कृत्य के लिए शर्मिंदा और माफी मांग रही है.

Tags: Kaushambi crime news, UP police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें