केदारनाथ शिवलिंग पर नोट उड़ाने वाली किन्नर आई सामने, बोली- ‘जो कमाया था सब बाबा को दे दिया’ जानें क्यों भड़के हैं पुरोहित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

केदारनाथ मन्दिर समिति की तहरीर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने दर्ज किया केस
किन्नर निशा ने करीब 10 लाख रुपए गर्भगृह में स्थित शिवलिंग पर उड़ा दिए
किन्नर बोली, ‘बाबा का आदेश था इसलिए मैंने आजतक जो कमाया सब धाम में दे दिया

केदारनाथ. केदारनाथ धाम के गर्भगृह में लगे सोने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है. इस वीडियो में एक महिला केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में नोट उड़ाते दिख रही है. इस पर केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने आक्रोश जताया. सोनप्रयाग पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, तो वहीं शिवलिंग पर नोट उड़ाने वाली महिला भी सामने आ गई है जो किन्नर है. उसने कहा कि मैंने जो कमाया वह बाबा के धाम में चढ़ा दिया. मुझे पता नहीं था ये गलत है और किसी ने नोट उड़ाते उसे रोका भी नहीं था.

जानकारी के अनुसार केदारनाथ में जिसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है वो महिला किन्नर है, जो मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ दर्शन करने आई थी. इस पुरे मामले में नाराजगी जताते हुए चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और तीर्थ पुरोहित केदारनाथ संतोष त्रिवेदी ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि इस प्रकार के वीडियो वायरल होना आस्था के साथ खिलवाड़ है. मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मंदिर की परंपरा को बरकरार रखना चाहिए. साथ ही संतोष त्रिवेदी ने मंदिर के भीतर वीडियोग्राफी पर रोक लगाने की मांग की.

केदारनाथ मन्दिर समिति की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
इस सम्बन्ध में कार्याधिकारी केदारनाथ मन्दिर समिति की तरफ से जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को तहरीर दी गई थी कि सोशल मीडिया में मन्दिर के गर्भ गृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर रुपये उड़ाये जा रहे हैं. इस वीडियो में, ‘क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है..’ का संगीत जोड़ा गया है. वीडियो में पूजा संपन्न करवाने वाला पंडित भी दिखाई दे रहा है.

शिवलिंग पर पैसा उड़ाने पर केस दर्ज किया है, जांच जारी है: एसपी
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे का कहना है कि इस वीडियो से हिन्दू सनातन धर्म के मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे कि देश-विदेश में श्रद्धालुओं की भावनायें आहत होने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग में केस दर्ज कर लिया गया. इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

किन्नर निशा बोली, जो कमाया सब बाबा के धाम में दे दिया
केदारनाथ में जो वीडियो वायरल हुआ है वह किन्नर निशा का है. बताया जा रहा है कि निशा ने करीब 10 लाख रुपए केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग पर उड़ाया गया है. न्यूज़ 18 से बातचीत करने हुए निशा ने कहा, ‘बाबा का आदेश था इसलिए मैंने आजतक जो कमाया सब बाबा के धाम में दे दिया. उनको पता नहीं था कि ये करना गलत है और न ही किसी ने उनको रोका. मैंने किसी की आस्था से खिलवाड़ नहीं किया. मैं माफी मांग लेती हूं.’

Tags: Kedarnath Dham, Rudraprayag news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें