JEE Advanced Result: झारखंड के थर्ड टॉपर तुषार रोज जाते थे खेलने, फिर मन लगाकर पढ़ते थे

आकाश कुमार/जमशेदपुर. लौहनगरी का लाल तुषार कुमार सिन्हा ने साबित कर दिया कि अच्छे अंक लाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. जमशेदपुर के साकची में रहने वाले तुषार ने जेईई एडवांस में 247 अंक लाकर सफलता हासिल की है. तुषार का पूरे झारखंड में तीसरा और ऑल इंडिया में 409 रैंक है.

तुषार ने जमशेदपुर के लोयला स्कूल से पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने एक निजी कोचिंग लेकर और ऑनलाइन क्लासेस करके आईआईटी में जाने का सपना पूरा किया. बचपन से ही तुषार को फिजिक्स और मैथ्स में इंटरेस्ट रहा है, जिसके कारण उसने इंजीनियरिंग को चुना. साथ ही टॉप 5 आईआईटी में से एक में दाखिल होने का सपना देखा. तुषार की पहली चॉइस आईआईटी मुंबई में सीएस ब्रांच में एडमिशन लेने की है.

माता-पिता भी गदगद
तुषार की माता ने बताया कि वह दिन भर तो पढ़ाई नहीं करता था पर जितनी भी देर वह पढ़ाई करता था, मन लगाकर करता था. वह हर दिन शाम में करीब 1 से 2 घंटे बाहर खेलने जाया करता था, जिसके कारण उसका माइंड फ्रेश रहता था. ऐसे ही वह पढ़ाई में अपना मन अच्छे से लगा सका. तुषार के पिताजी ने बताया कि तुषार पढ़ने काफी तेज था. बचपन में अपनी सीनियर क्लास के सवाल हल कर लेता था.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 20:44 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More