किसान की यह बेटी अब विदेशी धरती में करेगी देश का प्रतिनिधित्व, इतने घंटे कर रही प्रैक्टिस


 नरेश पारीक/ चूरू. थार का द्वार कहे जाने वाला चूरू खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहा है. पहले भी यहां के खिलाड़ी देश और प्रदेश सहित विदेशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. अब एक बार फिर से चूरू के साधारण से किसान परिवार की बेटी चीन में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना दम-खम दिखाएगी. चैंपि​यनशिप के लिए अब चूरू की 21 वर्षीय निकिता ग्राउंड पर पसीना बहा रही है.

चूरू के बालिका महाविद्यालय की एमए प्रवेश की छात्रा निकिता ने चीन में होने वाली इस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए उड़ीशा के भुवनेश्वर में हुए सलेक्शन ट्रायल में चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है.

कोच ईश्वर सिंह लांबा ने बताया कि उड़ीशा के भुवनेश्वर में हुए इस सलेक्शन ट्रायल में निकिता ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में बेस्ट टाइमिंग 1 घन्टा 40 मिंट में चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है. उन्होंने बताया कि चीन केचेंगदू शहर में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इस चैम्पियनशिप का आयोजन होगा जिसमे निकिता भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.लांबा ने बताया कि निकिता एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती है जिसकी इस उपलब्धि के बाद निकिता के साथ तैयारी करने वाले ग्राउंड के अन्य खिलाड़ियों में बहु उत्साह का माहौल है.

कोच ईश्वरसिह लांबा ने बताया कि एक साधारण से किसान परिवार की बेटी ने करीब दो साल पहले अभ्यास शुरू किया था और हर रोज वह करीब 5 घँटे ग्राउंड पर पसीना बहा रही है लांबा ने बताया कि निकिता सुबह ढाई घँटे और शाम को ढाई घँटे अभ्यास करती है.निकिता के वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के बाद उसका साथी खिलाड़ियों और कोच ने भी ग्राउंड पर उसका फूल माला पहना स्वागत किया और चैम्पियनशिप में भाग लेने से पहले उसे अग्रिम शुभकामनाएं दी.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 21:40 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More