IndiGo ने दिया सबसे बड़ा ऑर्डर, 500 प्‍लेन खरीदेगी कंपनी, Air India को पीछे छोड़ा, यात्रियों को होगा फायदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. भारत की सबसे बड़ी और बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने देश के इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है. कंपनी ने सोमवार को ऐलान किया कि वह अपने बेड़े में 500 प्‍लेन को शामिल करेगी. ये एयरक्राफ्ट एयरबस नियो फैमिली (Airbus Neo family) के होंगे. इससे पहले एयर इंडिया ने भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया था. एयर इंडिया ने भी 2023 में ही 470 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था.

भारतीय बजट एयरलाइन इंडिगो ने यह घोषणा पेरिस में चल रहे एयर शो के दौरान की है. कंपनी ने कहा है कि नियो फैमिली इंजन वाले एयरक्राफ्ट का ऑर्डर देकर वह अपने बेड़े को जल्‍द ही बड़ा करने वाली है. कंपनी को इन एयरक्राफ्ट की सप्‍लाई 2030 से लेकर 2035 तक होगी.

Tags: Air india, Airlines, Business news in hindi, Indigo, Indigo Airlines

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें